Sunday, January 3, 2021

अग्नि पीड़ितों को आर्थिक सहायता तथा कंबल किया भेंट* *गरीबों के मसीहा बनकर पहुंचे (ब्लाक प्रमुख)


सुनील कुमार गुप्ता
 कैसरगंज(बहराइच)गरीब कमजोर बेसहारा असहाय लोगो कि मदद से कि गई शुरूआत थाना क्षेत्र कैसरगंज के ग्राम पंचायत सहबापुर मे अज्ञात कारणों से लगी आग मैं पीड़ितों की मदद के लिए ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि कैसरगंज प्रदीप यादव द्वारा अग्नि पीड़ित परिवारो को कंबल व बच्चो को गरम कपड़े तथा गाय के इलाज हेतु आर्थिक सहायता प्रदान की गई।तथा ब्लाक प्रमुख ने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया।तथा उनके परिजनों को आर्थिक सहायता भी प्रदान की। पीड़ितों की मदद के लिए उप जिलाधिकारी कैसरगंज तथा खंड विकास अधिकारी कैसरगंज को पीड़ित परिवारों को शीघ्र ही आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए उच्च अधिकारियों को अवगत कराया।इस मौके पर ग्राम प्रधान सहाबा पुर प्रधान प्रतिनिधि अशोक कुमार पूर्व प्रधान केशवराम मौर्या पूर्व कोटेदार कंदौली बुधराम यादव पूर्व प्रधान चंदा सिंह दुखरन सिंह विशाल सिंह राम बहादुर सिंह कुदरत अली रज्जब अली मुन्ना आदि लोग मौजूद रहे।

हिन्दू राष्ट्र शक्ति सांस्थापक पुष्पेन्द्र कुलश्रेष्ठ पहुँचे लखनऊ सैकड़ो लोगो ने किया जोरदार स्वागत

आज लखनऊ पहुँचे हिन्दू राष्ट्र शक्ति के सांस्थापक पुष्पेन्द्र कुलश्रेष्ठ सांस्थापक का स्वागत करने एयरपोर्ट पहुँचे संगठन के कई पदाधिकारी पुष्पेन्द्र कुलश्रेष्ठ के साथ कैप्टन सिकन्दर रिजवी का भी पदाधिकारियो ने किया भब्य स्वागत हिन्दू राष्ट्र शक्ति के सांस्थापक पुष्पेन्द्र कुलश्रेष्ठ जी को सभी पदाधिकारियो ने माला पहना कर गगनभेदी नारों से किया स्वागत राष्ट्रीय अध्यक्ष मृत्युंजय सिंह व प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह अन्नू की अगुवाई में संगठन के सांस्थापक माननीय पुष्पेन्द्र कुलश्रेष्ठ जी का व कैप्टन सिकन्दर रिजवी का एयरपोर्ट पोर्ट पर स्वागत करके काफिले के साथ पदाधिकारी अपने सांस्थापक को राष्ट्रीय कार्यालय पहुँचे जहाँ पर मिलने वालों की भीड उमड़ती देखकर प्रशासन अलर्ट रहा सांस्थापक पुष्पेन्द्र कुलश्रेष्ठ जी ने अपने सभी पदाधिकारियो से बताया कि मेरा मकसद भारत को हिन्दू राष्ट्र बनाना है जिसमे आप सभी युवाओं की मुझे आवश्यकता है सांस्थापक श्री पुष्पेन्द्र कुलश्रेष्ठ जी मीडिया से अपनी बात कहते हुए स्पस्ट कह दिया कि यह संगठन गैरराजनीतिक संगठन है इस संगठन का उद्देश्य है हिन्दू राष्ट्र की स्थापना करना कैप्टन सिकन्दर रिजवी जी ने मीडिया  से रूबरू होते हुए कहा कि यह संगठन राष्ट्र प्रेमी युवाओं के लिए व लोगो के लिए है  जल्द ही इस संगठन का परचम विश्व मे लैहरायेगा सांस्थापक पुष्पेन्द्र कुलश्रेष्ठ जी ने स्पस्ट कह दिया कि जो भी सदस्य या पदाधिकारी इस संगठन में जुड़ा है मेरे लिए उतना ही महत्वपूर्ण है जितना कि मै खुद अपने परिवार के लिए हूं हिन्दू राष्ट्र शक्ति संगठन से जुड़े हुए की भी सदस्य या पदाधिकारी को यदि किसी तरह भी परेसान किया जाता है तो बिल्कुल बर्दास्त नही किया जाएगा सांस्थापक पुष्पेन्द्र कुलश्रेष्ठ जी व सांस्थापक प्रेरणाश्रोत कैप्टन सिकन्दर रिजवी ने मीडिया के माध्यम से लोगो को संगठन से जुड़ने का आवाहन भी किया कार्यक्रम राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी वैभव मिश्रा, प्रदेश महासचिव चन्दन मिश्रा,प्रदेश उपाध्यक्ष विसाल यादव भैया कुँवर आखण्ड प्रताप सिंह लखनऊ विश्वविद्यालय प्रोफेसर हिमांशू सिंह बाराबंकी जिला संगठनमंत्री शिवम सिंह ठाकुर व सैकड़ो लोग मौजूद रहे


विधायक पयागपुर ने गायत्री आश्रम परसेंडी में इंटरलॉकिंग का किया लोकार्पण

सुनील कुमार गुप्ता

 बहराइच के विकास खण्ड फखरपुर अन्तर्गत परसेंडी में पयागपुर के विधायक सुभाष त्रिपाठी ने रविवार को माता भगवती कुंज आश्रम पहुंचकर आश्रम परिसर में ग्राम प्रधान रियाज अहमद के द्वारा लगवाए गए इंटरलॉकिंग का लोकार्पण किया। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए विधायक श्री त्रिपाठी ने कहा कि आज देश और प्रदेश में अमन चैन कायम है ।नौजवानों को रोजगार व किसानों के चेहरे पर मुस्कान देखने को मिल रही है। उन्होंने कहा कि बिना किसी भेदभाव के उत्तर प्रदेश सरकार सभी का विकास कर रही है। उत्तर प्रदेश में कानून का राज कायम है। उन्होंने कहा कि माता भगवती कुंज आश्रम शांतिकुंज से जुड़ा हुआ है। यहां पहुंच कर मुझे अपार प्रसन्नता हो रही है। यहां की शांति और वातावरण देखकर ऐसा लगता है कि वास्तव में एक शांतिकुंज का सूक्ष्म रूप हमारे जनपद में स्थापित है। उन्होंने आश्रम के व्यवस्थापक लाडली प्रसाद वर्मा के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने पूरे मनोयोग से जिस तरह से आश्रम की व्यवस्था को संजोया है वास्तव में वे बधाई के पात्र हैं। उन्होंने ग्राम प्रधान रियाज अहमद के कामों की भी प्रशंसा की उन्होंने कहा कि ग्राम प्रधान की ओर से इस आश्रम में जो इंटरलॉकिंग व सोलर लाइट का कार्य कराया गया है वह बहुत ही सराहनीय है तथा उच्च गुणवत्ता वाला है। उन्होंने आश्रम की व्यवस्थाओं में पूर्ण सहयोग देने की बात कही।इस कार्यक्रम में चंद्रशेखर आजाद, पूर्व व्लाक प्रमुख राम नरेश सिंह,प्रधान रियाज अहमद प्रधान रज़ी अहमद, बादशाह सिंह,अनिल सिंह प्रधान जिला पंचायत सदस्य फारूक खान कर्मचन्द गुप्ता व गायत्री परिवार से मनी राम वर्मा लाडली प्रसाद वर्मा सहित,फखरपुर थानाध्यक्ष श्री प्रकाश त्रिपाठी, उपनिरीक्षक यशवीर सिंह,दृग्विजय यादव,सहित पूरी टीम उपस्थित रहे।

शिक्षक भवन में जू0हाई0 शिक्षक संघ चित्तौरा क्षेत्र की बैठक हुई सम्पन्न

*बैठक में क्षेत्रीय समस्याओं, सदस्यता सहित कई बिंदुओं पर चर्चा हुई*

सब ब्यूरो शिवकुमार गुप्ता
बहराइच । जू0हाई0 शिक्षक संघ चित्तौरा की क्षेत्र इकाई कार्यसमिति की बैठक  शिक्षक भवन में रविवार को हुई बैठक में हाल ही में हुए प्रान्तीय चुनाव में  निर्विरोध निर्वाचित प्रान्तीय संयुक्तमंत्री  एम0 सिराजुद्दीन 'न्यूटन' को माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया।श्री न्यूटन ने कहा कि जिस प्रकार प्रान्तीय निर्वाचन में पूरी कार्यकारिणी निर्विरोध निर्वाचित हुई है वो एक ऐतिहासिक है।जनपद बहराइच में भी अपेक्षा की है कि सभी एक होकर संगठन को मजबूती प्रदान करें और प्रान्तीय नेतृत्व के आह्वाहन पर एकजुटता का मिसाल कायम करें।
 बैठक में जिला महामंत्री कुमार अभय,चित्तौरा अध्यक्ष विद्या विलास पाठक,मंत्री भूपेंद्र श्रीवास्तव,ज़िला उपाध्यक्ष अनीस अहमद,संरक्षक बावन प्रसाद मिश्र, पूर्व मंत्री अतहर अली सिद्दीकी, पूर्व सह समन्वयक बृजेश सलिल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कलीम अंसारी सहित अन्य शिक्षक/शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।