Wednesday, June 3, 2020

गोवर्धन के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर लगवाये दो वाटर कूलर 




डॉ केशव आचार्य गोस्वामी मथुरा ब्यूरो अयोध्या टाइम्स

मथुरा उत्तर प्रदेश

समाज सेवक गौतम खंडेलवाल ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में लगवाये दो वाटर कूलर 

गोवर्धन। भीषण गर्मी को देखते हुए समाजसेवी गौतम खंडेलवाल ने सरकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में स्टाॅफ व मरीजों के लिए दो वाटर कूलर दान में देकर लगवाये गये हैं। उन्होंने बताया कि राधारानी पंप के स्टाफ के सहयोग से पुनीत कार्य करने का अवसर मिला है। इससे पूर्व उन्होंने आंधी व तूफान के चलते बिजली गुल होने पर टैंकरों से पेयजल आपूर्ति कराई। समाजसेवी गौतम खंडेलवाल ने बताया कि कोरोना के संक्रमण काल में सेवा जरूरी है। बिजली की मरम्मत का कार्य होने से पेयजल आपूर्ति बाधित हो रही है। उनके द्वारा सैनिटाइजर से लेकर जरूरतमंदों की सेवा की जा रही है। बिजली न आने पर गर्मी  में लोग पानी के लिए परेशान हुए तो उन्होंने कस्बा से लेकर देहात क्षेत्र में पानी पहुंचाया है। टैंकरों से गोवर्धन, आन्यौर, जतीपुरा, गांठौली आदि स्थानों पर आपूर्ति की जा रही है। उन्होंने बताया कि गर्मी को देखते हुए बड़े दो वाटर कूलर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में लगवाये गये हैं। इस अवसर अजय खंडेलवाल, पप्पू पटेल, गौरांग, मुकरा खान, गोपेश सोंनी आदि थे।


 

 



 

गरीबो की आत्म संतुष्टि के प्रयास में प्रयासरत है एच जी फाउंडेशन




*प्रदुम दीक्षित संवाददाता लखनऊ दैनिक अयोध्या टाइम्स* 

कोरोना महामारी के इस संकट कॉल में जहां मलिन बस्ती  में रहने परिवार जो दिहाड़ी मजदूरी।  करते थे जैसे राजमिस्त्री,बढ़ाई,पुताई का काम करने वाले लोग तथा  जो दूसरों के घरो में  झाड़ू पोछा करने वाली महिलाये के पास पुरे लॉकडाउन और अनलॉक  होने पर भी राशन तक का अभाव है उनकी इन्हीं मुश्किलों को ध्यान में रखकर एच जी  फाउंडेशन ने रहीम नगर ,पन्त नगर और अकबरनगर में रहने वाले परिवारों को कोरोना महामारी व् बड़े मंगल  के उपलक्ष्य में राशन पैकेट वितरित किया । संस्था ने आज 201 परिवारों को राशन पैकेट दे कर सहयोग किया । एच जी फाउंडेशन  संस्था का समाज के प्रति अपने दायत्व को निभाने का हमारा प्रयास सतत जारी रखे हुए है और आगे भी प्रयास असहाय लोगो के लिए  जारी रहेगा । संस्था महिला सदस्य रूबी ने टीम के साथ बस्ती में जाकर महिलाओं को पैड भी वितरित किए साथ ही  माहवारी के वक्त साफ सफाई से कैसे रहना है,किन बातो का ध्यान रखना है उसके लिए जागरुक भी किया जाएगा। गरीबो की आत्म संतुष्टि कार्यक्रम का निर्देशन संस्था के अध्यक्ष अमित त्रिपाठी और सदस्य मुकेश गौतम ने किया।


 

 



 

"मानवता सबसे बड़ा धर्म"

इस समय सम्पूर्ण जगत इतिहास के सबसे बड़े संकट काल से गुजर रहा है।"कोरोना"(कोविड-19)

महामारी एक विकराल दानव रूप में सम्पूर्ण जगत पर हावी हो चुकी है,और इसके निदान हेतु सम्पूर्ण जगत व्याकुल है।भारत सहित अन्य देशों में ये बीमारी तीव्र गति से फैल चुकी है।और दिन-प्रतिदिन हजारो लोग काल के गाल में समा रहे हैं।

                                    इस समय सम्पूर्ण मानव जाति पर संकट के बादल छा गए हैं।मजदूर दूसरे राज्यों से हजारों किलोमीटर पैदल चल कर अपने घर पहुंच रहे हैं।निश्चित ही ये समय सम्पूर्ण मानव जाति के लिये बड़ा ही दुःखदायी है।लोग पंक्षियों की तरह अपने घरों में कैद हो गए हैं।ऐसा लगता है मानो प्रकृति सम्पूर्ण मानव जाति से क्रुद्ध होकर मानव के प्रकृति से किये गए खिलवाड़ का बदला ले रही है।

            कहीं न कहीं ये मानव का प्रकृति के साथ किये गए खिलवाड़ का ही परिणाम है।अगर इतनी बड़ी महामारी से भी मानव जाति ने सबक नही लिया तो निश्चित ही मानव अपना अस्तित्व खो देगा,और इतिहास के पन्नो में सिमट कर रह जायेगा।इस समय सभी राजनीतिक पार्टियों को भी चाहिए कि आपसी छींटाकशी छोड़ कर और एकजुट होकर मनुष्य जाति के कल्याण के बारे में सोचे,क्योंकि मनुष्य का अस्तित्व रहेगा तभी तो कुछ सम्भव होगा।बिना मनुष्य के सरकार की या किसी पार्टी की कल्पना भी नही की जा सकती।मानवता सबसे बड़ा धर्म है इसको साबित करने का इससे स्वर्णिम अवसर नही मिल सकता।

 

कोरोना योद्धा सम्मान  से सम्मानित किए गए समाज सेवी प्रज्ञा सिंह




दैनिक अयोध्या टाइम्स संवाददाता प्रवीण कुमार यादव।।

प्रतापगढ। राजगढ़।। विश्व व्यापी कोरोना वायरस संक्रमित महामारी से निपटने व अपनी जान को बिना परवाह किए दिन रात समाज व आम जनमानस के हित में इस महामारी के फैलने से बचाव , एवं जागरूकता व पीड़ितों की तन मन व धन से जनपद ही नही अपितु पूरे राज्य के किसी भी जिले में जिसने भी अपनी पीड़ा गायत्री गंगा परिवार तक पहुँचायी व लोगों के सहयोग में हमेशा तत्पर रहते हुए जो सराहनीय कार्य किया उससे न केवल समाज के पीड़ित व जरूत मन्द लोगो की समय से परवाह किया,आपके परिवार द्वारा किया गया कार्य इस कोरोना जैसी महामारी के दौरान की गयी आपकी सहायता सराहनीय रही है आपका कार्य  एक वीर योद्धा से कम नहीं है। उक्त बातें नेशनल यूथ फेडरेशन ऑफ इंडिया संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष शुक्ला ने आनलाइन मोबाइल के  दौरान कही। साथ ही कहा कि गायत्री गंगा कंस्ट्रक्शन राजगढ़ प्रतापगढ  के एमडी  प्रज्ञा कुमार सिंह समाज सेबी  को कोरोना योद्धा सम्मान २०२० का सम्मान पत्र प्रदान कर  हमारा संस्थान ऐसे  समाज सेबी  को सम्मानित करते हुऐ आहलादित है।जो कि केवल और केवल समाज के दबे कुचले व पीड़ितों के लिए सदैव चिंतित रहता है। ऐसे परिवार को सादर नमन।।