Wednesday, June 3, 2020

"मानवता सबसे बड़ा धर्म"

इस समय सम्पूर्ण जगत इतिहास के सबसे बड़े संकट काल से गुजर रहा है।"कोरोना"(कोविड-19)

महामारी एक विकराल दानव रूप में सम्पूर्ण जगत पर हावी हो चुकी है,और इसके निदान हेतु सम्पूर्ण जगत व्याकुल है।भारत सहित अन्य देशों में ये बीमारी तीव्र गति से फैल चुकी है।और दिन-प्रतिदिन हजारो लोग काल के गाल में समा रहे हैं।

                                    इस समय सम्पूर्ण मानव जाति पर संकट के बादल छा गए हैं।मजदूर दूसरे राज्यों से हजारों किलोमीटर पैदल चल कर अपने घर पहुंच रहे हैं।निश्चित ही ये समय सम्पूर्ण मानव जाति के लिये बड़ा ही दुःखदायी है।लोग पंक्षियों की तरह अपने घरों में कैद हो गए हैं।ऐसा लगता है मानो प्रकृति सम्पूर्ण मानव जाति से क्रुद्ध होकर मानव के प्रकृति से किये गए खिलवाड़ का बदला ले रही है।

            कहीं न कहीं ये मानव का प्रकृति के साथ किये गए खिलवाड़ का ही परिणाम है।अगर इतनी बड़ी महामारी से भी मानव जाति ने सबक नही लिया तो निश्चित ही मानव अपना अस्तित्व खो देगा,और इतिहास के पन्नो में सिमट कर रह जायेगा।इस समय सभी राजनीतिक पार्टियों को भी चाहिए कि आपसी छींटाकशी छोड़ कर और एकजुट होकर मनुष्य जाति के कल्याण के बारे में सोचे,क्योंकि मनुष्य का अस्तित्व रहेगा तभी तो कुछ सम्भव होगा।बिना मनुष्य के सरकार की या किसी पार्टी की कल्पना भी नही की जा सकती।मानवता सबसे बड़ा धर्म है इसको साबित करने का इससे स्वर्णिम अवसर नही मिल सकता।

 

कोरोना योद्धा सम्मान  से सम्मानित किए गए समाज सेवी प्रज्ञा सिंह




दैनिक अयोध्या टाइम्स संवाददाता प्रवीण कुमार यादव।।

प्रतापगढ। राजगढ़।। विश्व व्यापी कोरोना वायरस संक्रमित महामारी से निपटने व अपनी जान को बिना परवाह किए दिन रात समाज व आम जनमानस के हित में इस महामारी के फैलने से बचाव , एवं जागरूकता व पीड़ितों की तन मन व धन से जनपद ही नही अपितु पूरे राज्य के किसी भी जिले में जिसने भी अपनी पीड़ा गायत्री गंगा परिवार तक पहुँचायी व लोगों के सहयोग में हमेशा तत्पर रहते हुए जो सराहनीय कार्य किया उससे न केवल समाज के पीड़ित व जरूत मन्द लोगो की समय से परवाह किया,आपके परिवार द्वारा किया गया कार्य इस कोरोना जैसी महामारी के दौरान की गयी आपकी सहायता सराहनीय रही है आपका कार्य  एक वीर योद्धा से कम नहीं है। उक्त बातें नेशनल यूथ फेडरेशन ऑफ इंडिया संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष शुक्ला ने आनलाइन मोबाइल के  दौरान कही। साथ ही कहा कि गायत्री गंगा कंस्ट्रक्शन राजगढ़ प्रतापगढ  के एमडी  प्रज्ञा कुमार सिंह समाज सेबी  को कोरोना योद्धा सम्मान २०२० का सम्मान पत्र प्रदान कर  हमारा संस्थान ऐसे  समाज सेबी  को सम्मानित करते हुऐ आहलादित है।जो कि केवल और केवल समाज के दबे कुचले व पीड़ितों के लिए सदैव चिंतित रहता है। ऐसे परिवार को सादर नमन।।


 

 



 

देल्हूपुर चौकी इंचार्ज ने लगायी चौपाल सुनी समस्याएं




दैनिक अयोध्या टाइम्स संवाददाता प्रवीण कुमार यादव।।

प्रतापगढ़।मान्धाता।। मान्धाता  थाना क्षेत्र के चंघईपुर ग्राम सभा स्थित राजनगर चौराहे पर पुलिस विभाग द्वारा शांति व्यवस्था कायम रखने हेतु चौपाल का  आयोजन किया गया। जिसमे  चौकी इंचार्ज इंद्रेश कुमार ने अपने दल बल तथा ग्रामीणों के साथ मिल कर कोरोना संक्रमित जैसे वायरस की जानकारी दिये तथा लोगों से आपस में भाई चारा रखने की अपील भी किये ।इसके साथ ग्रामीणों की समस्याएं भी सुने और तुरंत निराकरण भी किये चौकी इंचार्ज ने इस बात का आश्वासन दिये की पुलिस आप लोगों की सेवा में सदैव तत्पर रहेगी आप लोग सरकार के नियमों का पालन करें।  जिसमें ग्राम सभा के  प्रधान फरीद उद्दीन ने पुलिस विभाग तथा ग्रामीणों के प्रति आभार प्रकट किये। चौपाल में सुनील कुमार राय, लालबहादुर  इन्द्रलाल सुभाष विश्वकर्मा प्रेम चंद्र विजय आदि सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।।


 

 



 

    डीसीपी वेस्ट सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी और एडीसीपी वेस्ट विकास चंद्र त्रिपाठी के आदेश पर लगातार मुस्तैदी से चल रहे चौक इंस्पेक्टर की गिरफ्त में आया गैंगस्टर जे.के राना उर्फ जितेंद




पुष्पेन्द्र सिंह संवाददाता दैनिक अयोध्या टाइम्स लखनऊ

लखनऊ :- डीसीपी वेस्ट सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी के दिशा निर्देश पर इंस्पेक्टर चौक विश्वजीत सिंह ने एक वांछित अभियुक्त जेके राना उर्फ जितेन्द्र को राजस्थान से धर दबोचा । जितेन्द्र पहले 1 वर्ष से गैंगेस्टर के अपराध में लगातार फरार चल रहा था जिनको चौक पुलिस ने राजथान से दबोच कर  सलाखों के पीछे डाल दिया है।

जितेन्द्र पर 25 हजार का इनाम भी घोषित है आरोपी जे के राना उर्फ जितेन्द्र ने अपने साथियों के साथ मिल कर 5 सितंबर 2017 को चौक के सर्राफा व्यपारी  सोनी व उनके ड्रावर को निशाना बनाते हुए डकैती डाल कर 73 किलो चांदी की  लूट की थी।

इस कामयाबी में लखनऊ कमिश्नर सुजीत पांडेय के आदेश का बड़ा योगदान माना जा रहा है क्योंकि उनके आने के बाद से अपराधियों की धर पकड़ में काफी तेजी आई है।अपराधियों के बुलंद हौसले को गिराने में माहिर इंस्पेक्टर चौक विश्वजीत सिंह  ने 25 हजार के इनामी जेके राणा को गिरफ्तार कर ये साबित भी कर दिया है।