Monday, December 2, 2019

तुरन्त मुकदमें का निपटारा

बहुत पहले एक कहानी पढ़ी थी कि एक दफा बीजिंग शहर के एक मुहल्ले में एक युवती का बलात्कार हुआ। ये खबर किसी तरह चेयरमैन क्रांतिकारी माओ त्से तुंग तक पहुंची। वह खुद पीड़ित लड़की से मिले। उन्होंने उस लड़की से पूछा "जब तुम्हारे साथ जबरदस्ती किया जा रहा था तो तुम मदद के लिये चिल्लाई थी?" लड़की ने हां में सर हिलाया।


चेयरमैन माओ ने उस लड़की के सर पर प्यार से हाथ रखा और नरमी से कहा "मेरी बच्ची! क्या तुम उसी ताक़त के साथ दोबारा चिल्ला सकती हो?" लड़की ने कहा "जी हां।"


चेयरमैन माओ के आदेश पर कुछ सिपाहियों को आधे किलोमीटर के सर्कल में खड़ा कर दिया गया और उसके बाद लड़की से कहा कि अब तुम उसी ताक़त से चीखो। लड़की ने ऐसा ही किया माओ ने उन सिपाहियों को बुलाया और हर एक से पूछा गया कि लड़की की चीख सुनाई दी या नहीं? सभी सिपाहियों ने कहा कि लड़की की चीख सुनाई दी गई।


चेयरमैन माओ ने अब सिपाहियों को आदेश दिया कि आधे किलोमीटर के उस इलाक़े के तमाम मर्दों को गिरफ्तार कर लिया जाए और तीस मिनट के अंदर अगर मुजरिम की पहचान न हो सके तो गिरफ्तार मर्दों को गोली मार दिया जाए।


फौरन आदेश का पालन हुआ और दिये गये मुहलत को बमुश्किल अभी दस मिनट ही हुए होंगे कि मुजरिम की पहचान हो गई और अगले बीस मिनट के अंदर अंदर मुजरिम को पकड़कर चेयरमैन माओ के सामने लाया गया। लड़की ने शिनाख़्त की मौक़े पर फैसला हुआ और मुजरिम का भेजा उड़ा दिया गया।


जुर्म से सज़ा तक की अवधि लगभग तीन घंटे की रही होगी। इसे कहते हैं फौरन इंसाफा मिलना जिस कारण आज चीन हर क्षेत्र में प्रगति पर है।
                       
पता नही कौन मोमबत्तियाँ पकड़ना सिखा गए हमे,वरना नारी सम्मान मैं तो लंका दहन और महाभारत करने की संस्कृति रही है हमारी हमारी


Return टिकट तो कन्फर्म है

Return टिकट तो कन्फर्म है


      इसलिये मन भरकर जीयें
        मन में भरकर  ना जीयें।


छोड़िए शिकायत    
शुक्रिया अदा कीजिये


जितना है पास
पहले उसका मजा लीजिये


चाहे जिधर से गुज़रिये
मीठी सी हलचल मचा दीजिये


उम्र का हर एक दौर मज़ेदार है
अपनी उम्र का मज़ा लीजिये


क्योंकि
Return Ticket
               _तो कन्फर्म है


Sunday, November 24, 2019

कानपुर का खतरनाक शायर

 


तुम्हारे हुस्न के मोतीझील में फंसकर
तेरे इश्क में परेड किये जाता है😜
दिल धड़कता था कभी घंटाघर सा
अब यादों का भैरवघाट बना जाता है😜


तुम लगती हो जैसे गिलौरी चौरसिया की 
यहाँ ठग्गू के लड्डू सा मुंह हुआ जाता है🤣


तेरी सूरत के इस्काँन मंदिर को देख कर
मेरा मन भी ब्लूवर्ड सा मचल जाता है🤣


चहकती हो तुम मालरोड की शाम सी
मेरा प्यार यहाँ कबाड़ी मार्केट सा हुआ जाता हैं😝


तेरी पतली कमर है जैसे गलियाँ चमनगंज की
उस पर मेरा दिल अफीमकोठी के जाम सा रुक जाता है😂


बदन है खूबसूरत तुम्हारा फूलबाग सा   
और ये आशिक नौबस्ता की धूल में नहाये जाता है।   


 नहीं खुलती सोमवार को जब गुमटी
तेरी ग़ुस्से से मेरा मन बर्रा जाता है। 


हर शाम जब होता है दर्शनपुर्वा तेरा 
मन मेरा 80 फ़िट रोड जितना हो जाता है। 


ओर जब देख लेता है तेरा बाप कर्नल गंज मुझे 
लाठी से उसकी मेरा कल्यानपुर हो जाता है!



मेरे कनपुरिया दोस्तों बस तुम्हारे लिये लिखा है,, हो सके तो आगे भी भेज देना🤩🤩🤩🤩🤩🤩


Monday, November 18, 2019

मयखाना

वो  मयखाना  था  या  दवाखाना,

मैं  कुछ  भी  समझ  ही  ना पाया।

 

पता नही क्या था मय के प्याले में,

मैं  अपना  हर  गम  भुला  आया।।

 

आँखो के सामने रंगीनियां छाई थी।

हर परेशानी को वहाँ मौत आई थी।।

 

एक  संगीत  होठो  पर  खुद  ही  आया।

दरिया दर्द का , आँखो से छलक आया।।

 

हर एक वहाँ सच्चाई में नहाया हुआ था।

अपने झूठ को सबने दफनाया हुआ था।।

 

सभी इबादत के दरो पर मैं घबराया था।

मयखाने में दर्द मेरा मुझसे घबराया था।।

 

मयखाने  में  दुःखो  से  सकून  मैंने पाया था।

उतरा नशा,दर्द फिर चेहरे पर उतर आया था।।

 

कुछ ऐसा हो कि नशे में जीवन निकल जाए।

शायद  तभी  सभी  दुःखो को मौत आ जाए।।

 

 

नीरज त्यागी

ग़ाज़ियाबाद ( उत्तर प्रदेश ).