Saturday, July 27, 2024

पीपल

           देव वृक्ष 


सनातन धर्म में माना जाता है कि प्रकृति के कण-कण में भगवान वास करते हैं और पेड़-पौधे प्रकृति का ही एक अंश हैं। पेड़-पौधों के पूजने की प्रक्रिया सनातन धर्म में सदियों पहले से चली आ रही है। पेड़-पौधों का पूजन करके मनुष्य प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करता है। वैसे तो धरती पर सभी पेड़ पौधे वनस्पतियां किसी ने किसी रूप में प्रकृति व जीव जगत के लिए लाभकारी व कल्याणकारी है। लेकिन उनमें से भी कुछ ऐसे पौधे हैं जो जीव जगत के लिए विशेष लाभकारी व अतिआवश्यक है। और हमारी संस्कृति में कुछ पेड़-पौधों को शास्त्रों में देव वृक्ष की उपाधियां प्राप्त है।शास्त्र मान्यताओं के अनुसार इन वृक्षों का पूजन करने से देवी- देवताओं की कृपा प्राप्त होती है। आइए जानते हैं इन देव वृक्षों के बारे में-:


🌳पीपल का वृक्ष-: 


* हमारी धर्म संस्कृति में पीपल के पेड़ को पवित्र माना जाता है। शास्त्र मान्यताओं के अनुसार, पीपल के पेड़ में 33 कोटि देवी- देवताओं का वास होता है। 


* पीपल के पेड़ में भगवान श्रीहरि विष्णु का वास माना जाता है, भगवान श्री कृष्ण ने भागवत गीता में भी पीपल के पेड़ का जिक्र किया है। पीपल के पेड़ की पूजा करने से आरोग्य व सुख- संपन्नता का वरदान प्राप्त होता है और व्यक्ति के जीवन से सभी तरह के कष्ट दूर होते हैं। 


* पीपल का पेड़ एक ऐसा पेड़ है जो पशु पक्षियों का विशेष आश्रय दाता  है। बड़ी मात्रा में पक्षी इस पर घोसला बनाकर व इसके फल खाकर अपना जीवन यापन करते हैं। उसके साथ ही साथ यह पेड़ पूरे जीव जगत को भरपूर ऑक्सीजन देता है।


* शनिवार को पीपल के पेड़ की पूजा उपासना भी कल्याणकारी मानी गई है। इस दिन पीपल के पेड़ की पूजा उपासना करने से रोग- दोष इत्यादि कष्टों से  निवारण होता है।


* वैसे तो पीपल का पेड़ लगाने से सभी ग्रह अनुकूल होते हैं लेकिन विशेष कर यदि जन्म कुंडली में बृहस्पति या शनि ग्रह कमजोर व अशुभ स्थिति में है तो उस व्यक्ति को पीपल का पेड़ एक उचित नक्षत्र- वार और तिथि के दिन लगाने पर व्यक्ति को गुरु व शनि ग्रह की अनुकूलता प्राप्त होती है।


अभी बरसात का मौसम चल रहा है और यदि आपके पास उचित व्यवस्था है तो आप एक पीपल का पेड़ अवश्य लगाएं या लगवाएं।।

No comments:

Post a Comment