Thursday, April 9, 2020

थाना ठाकुरगंज क्षेत्र बालागंज चौराहे पर लॉक डाउन की उड़ाई जा रही धज्जियां पुलिस के मुस्तैदी के  बाद भी जनता मानने को तैयार नही




*पुष्पेंद्र सिंह ब्यूरो चीफ दैनिक अयोध्या टाइम्स लखनऊ*

लखनऊ :- लॉक डाउन के चलते लखनऊ पुलिस की सख्ती के बाद भी पुलिस नही कर पा रही है जनता पर काबू ।

इंस्पेक्टर ठाकुरगंज प्रमोद कुमार मिश्रा के नेतृत्व में एस एस आई वीरपाल सिंह यादव अपनी टीम के साथ बालागंज में कर रहे मुस्तैदी से ड्यूटी उसके बावजूद भी जनता लखनऊ के हर चौराहे पर खुले आम घूम रही है।

इंस्पेक्टर ठाकुरगंज ने लोगो से घर में रहकर कोरोना जैसी खतरनाक  बीमारी से सतर्क रहने की जनता से की अपील  वही  दूसरी तरफ जनता उड़ा रही धज्जियां।

ठाकुरगंज एस एस आई वीरपाल सिंह  पुलिस बल के साथ बड़ी मुस्तैदी से कर रहे है ड्यूटी।

जो लोग फालतू में घूम रहे लोगो को वापस किया और कुछ लोगो के चालान भी क्या गया।  पुलिस के मना करने पर भी जनता मानने को तैयार नही ।

एडीसीपी विकाश चंद्र त्रिपाठी के आदेश पर एसीपी दुर्गा प्रसाद तिवारी , इंस्पेक्टर ठाकुरगंज प्रमोद कुमार मिश्रा के नेतृत्व में एस एस आई वीरपाल सिंह यादव और एस आई वीरेश कुमार , हेड कांस्टेबल विनोद कुमार ,  अरविन्द कुमार शर्मा , कांस्टेबल हरिकेश , कांस्टेबल धर्मात्मा , महिला कांस्टेबल सोनम , महिला कांस्टेबल गुड़िया मौजूद रहे। थाना ठाकुरगंज पुलिस बल के  साथ सभी गाड़ियों को चेक करके ही आगे जाने दिया।


 

 



 

No comments:

Post a Comment