Saturday, April 11, 2020

थाना काकोरी क्षेत्र  के  सीतापुर बाईपास पर  डॉक्टरों ने  पुलिसकर्मियों को फूल देकर  उनके  कार्य को  देखते हुए किया सम्मानित




*पुष्पेंद्र सिंह ब्यूरो चीफ दैनिक अयोध्या  टाइम्स लखनऊ*

लखनऊ।देश में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. हालांकि कोरोना संकट के बीच भी सफाई कर्मचारी, पुलिस, डॉक्टर से लेकर मीडियाकर्मी अपने कामों में जुटे हुए हैं। इस बीच लखनऊ थाना काकोरी क्षेत्र  के  सीतापुर बाईपास पर  डॉक्टरों ने  पुलिसकर्मियों को फूल देकर  उनके  कार्य को  देखते हुए सम्मानित किया। 

वही डॉक्टर मुस्ताक अली ने बताया कि आज हम लोगों ने पुलिसकर्मियों को फूल देकर इसलिए सम्मानित किया क्योंकि पूरे देश में लॉक डाउन को लेकर 24 घंटे ड्यूटी कर रहे जनता की सेवा कर रहे हैं। जब लोग अपने घरों में बैठे हुए हैं तो यह पुलिसकर्मी रोड पर हम सब की सेवा कर रहे हैं। इसी क्रम में आज हम सब डॉक्टर की टीम मिलकर इन को सम्मानित किया है जिसमें डॉक्टर आलिया खातून सूफिया सिद्दीकी डॉक्टर राशिद हयात टी एच हॉस्पिटल और डॉक्टर तिवारी अर्शी खान अतुल तिवारी मोहम्मद शोएब , शादाब सिद्दीकी ने मिलकर पुलिसकर्मियों को उनके कार्य के लिए सम्मानित किया।


 

 



 

No comments:

Post a Comment