Sunday, April 12, 2020

सफाई कर्मचारियों को किया सम्मानित.




कानपुर नगर, शहर में रविवार को वार्ड नंबर 54 कल्याणपुर के पार्षद विजय यादव व उनके सहयोगी ने करोना महामारी के चलते क्षेत्र की जनता की सेवा कर रहे सफाई नायक व सफाई कर्मचारियों को उनके सराहनीय योगदान के लिए फूल मालाओं से सम्मानित किया और भोजन के पैकेट भी दिया।इस अवसर पर पहली बार मिले इस तरह के सम्मान से सफाई कर्मचारी इतने खुश हुए कि घंटों तक मिले सम्मान की सराहना करते रहे वह चेहरे उत्साहित नजर आए। पार्षद विजय यादव द्वारा निरंतर जनता की सेवा की जा रही है।सफाई नायक संजय हजारिया ने बताया कि साफ-सफाई में नागरिकों का सहयोग मिल रहा है सम्मान से हम कर्मियों का उत्साहवर्धन बढ़ा रहे हैं। सम्मानित किए गए सफाई नायक संजय हजारिया, सफाई कर्मी, दयाशंकर ,शिवम राज सुशील, सुनीता मुन्नी ,आदि को सम्मानित किया गया,।इस कार्यक्रम में विजय यादव, श्याम स्वरूप दुबे, आशा दुबे, गौरव दुबे ,नीतू गुप्ता, प्रेम भारती, राजकुमारी पाल आदि लोग मौजूद रहे हैं।


 

 



 

No comments:

Post a Comment