Tuesday, April 14, 2020

सपाइयों ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को किया याद



हरदोई ।(अयोध्या टाइम्स)भारत के संविधान के रचयिता बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 129 वीं जयंती पर  सपा नेता संजय कश्यप, मुकुल सिंह आशा, रामज्ञान गुप्ता ने पुष्प अर्पित कर याद किया। सपा नेताओं ने कहा बाबा साहब को विद्यालय परीक्षा पढ़ाई में सक्षम होने के बावजूद भी छात्र जीवन में छुआछूत के कारण अनेक प्रकार की कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। उन्होंने मराठी और अंग्रेजी में औपचारिक शिक्षा प्राप्त की थी। उनको सामाजिक  प्रतिरोध का भी सामना करना पड़ा। बाबा साहब की राजनीतिक कैरियर की शुरुआत सन 1926 में हुई और वह राजनीतिक क्षेत्र में विभिन्न पदों पर रहे। उनको बांबे विधान परिषद के सदस्य के रूप में नामित भी किया किया था संविधान को रचित करने में 2 वर्ष 11 माह 18 दिन लगा हम सब उनको सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।


 

 



 

No comments:

Post a Comment