Sunday, April 12, 2020

समाजवादी बोले नर सेवा है नारायण सेवा 

कानपुर,सपा से जुड़े व्यापारी नेता लगातार सड़क पर परेशान व ज़रूरतमंदों की मदद कर रहे हैं।सपा समर्थित उत्तर प्रदेश प्रान्तीय व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष अभिमन्यु गुप्ता व प्रदेश मुख्य महासचिव संजय बिस्वारी ने किदवई नगर,कैंट ,भगवददास घाट आदि क्षेत्रों में बांटा।अभिमन्यु गुप्ता लगातार मजदूरों,सफाई कर्मचारियों व ज़रूरतमंदों की मदद कर रहे हैं।आज मदद का 21 वां दिन था।पुलिस की अनुमति से सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए मज़दूरों,सफाई कर्मचारियों व ज़रूरतमंदों को भोजन के साथ आर्थिक सहयोग दिया जा रहा है।अभिमन्यु गुप्ता ने कहा कि वे लगातार ज़रूरतमंदों के भोजन की व्यवस्था करवा रहे हैं।संजय बिस्वारी ने बताया की नर सेवा नारायण सेवा को सोच के साथ समाजवादी ज़रूरतमंदों की सेवा कर रहे हैं।संजय बिस्वारी ने मांग रखी की मास्क व सैनिटाइजर से जीएसटी हटाया जाए।

 

No comments:

Post a Comment