Wednesday, April 15, 2020

राभा में पानी ओवर फ्लो होने से माइनर फटा



पिहानी ,हरदोई।(अयोध्या टाइम्स)क्षेत्र के राभा गांव में  माइनर फटा जिससे किसानों की लगभग कई  बीघे गेंहू की फसल जलमग्न हो गईं। किसानों का कहना है कि फसल डूबने से लाखों रुपये का नुकसान हो गया है। ग्राम राभा क्षेत्र से निकलकर  गांव तक जाने वाली माइनर   राभा मार्ग से जिससे  किसानों के खेत पानी से लबालब हो गए। किसानों ने बताया कि माइनर कटने से पचासों बीघे गेहूं की फसलें जलमग्न हुई हैं। जिसमें हम लोगों को लाखों का नुकसान हुआ है।
लहलहाती गेहूं की फसल में पानी भर जाने से हम लोग बर्बाद हो गए जिसमें राभा गांव निवासी  संदीप त्रिपाठी  बबलू  रमाकांत रामेस्वर  आदि किसानों के खेतों में कटी माइनर का पानी भर जाने से उनकी फसलें जलमग्न हो गई। किसानों ने माइनर कटने की सूचना संबंधित अधिकारियों को दी। किसानों का कहना है कि सूचना देने के बाद तुरंत जेसीबी से  नहर का कटान रोकने का प्रयास किया गया नहर बिभाग के अधिकारियों को सूचित किया गया देखते है कि  किसानों की मदद कौन करता है।।


 

 



 

No comments:

Post a Comment