Friday, April 10, 2020

लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराते दिख रही पुलिस




शुक्लागंज उन्नाव- जिला संवाददाता आदर्श निगम 

प्रदेश में बढ़ते कोरोना वायरस के मरीजों के प्रति चिंतित प्रदेश सरकार ने लगाम लगाने के लिए उन्नाव से सटे कानपुर नगर में कुछ क्षेत्रों को हॉटस्पॉट चिन्हित कर पूर्ण रूप से सील कर कोरोना की रोकथाम के लिए जब से कमर कसी है तब से उन्नाव जिले के शुक्लागंज व उन्नाव में भी पुलिस ने सड़कों पर सख्ती कर लॉकडाउन का सम्पूर्ण पालन कराने के लिए अपनी कमर कस ली है। शुक्रवार को शुक्लागंज में राजधानी मार्ग के पोनीरोड तिराहे पर बालूघाट चौकी इंचार्ज मनोज सिंह अपने दलबल के साथ लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराते हुए दिखे। इस दौरान मार्ग से गुजरने वाले वाहन सवारों से लॉकडाउन के बावजूद घर से बाहर निकलने का स्पष्टीकरण लेने के साथ साथ  लॉकडाउन का पालन कराने का संदेश देते भी दिखे। पुलिस के सख्त रवैये के चलते फालतू लोगों ने घरों से बाहर निकलना बन्द कर दिया है ,जिसके चलते सड़कों पर सन्नाटा देखने को मिल रहा है । इसी तरह से नेहरू बाग में आवागमन की रोकथाम के लिए लगाए गए बैरियर पर लगे पुलिसकर्मियों में एसआई अवधेश सिंह चौहान, ज्ञान सिंह,हेड कॉन्स्टेबल अरविंद सिंह व महिला कांस्टेबल सीमा भी पूरी तरह से लॉकडाउन का पालन कराते हुए मुस्तैद नजर आए।


 

 



 

No comments:

Post a Comment