Tuesday, April 14, 2020

कोतवाली प्रभारी व पुलिसकर्मियों  के साथ स्वीपरों का माल्यार्पण कर किया सम्मान"



सण्डीला/हरदोई:-(अयोध्या टाइम्स)आज बेनीगंज में भीमराव अंबेडकर की जयंती पर सभी बेनीगंज कर्मचारियों को व कोरोना महामारी से जंग लड़ रहे व आम जनता को बचाने में लगे सभी पुलिसकर्मीयों का फूल मालाओं से स्वागत किया गया।       
        आज बेनीगंज नगर पंचायत अध्यक्ष पति राकेश बैश्य ने अम्बेडकर की एक सौ उनतीस वी जयंती पर नगर कार्यालय में अम्बेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनको याद किया।इसके बाद आदित्य त्रिपाठी, कामरान अंसारी आदि कर्मियों ने भी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किये ।ततपश्चात इस महामारी में भी कार्य कर रहे स्वीपरों को अंग वस्त्र भेट के साथ माल्यार्पण कर सम्मानित किया।वहीं नगर कायस्थ टोला सभासद डिंपल तिवारी ने लाकडाउन में भी कोरोना महामारी के दौरान अपनी जान हथेली पर लेकर अपनी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वाहन कर रहे पुलिसकर्मियों एवं सफाई कर्मियों को अपने आवास पर माल्यार्पण कर सभी को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया उन्होंने कहा हम इन सभी के लिए अपनी जान निछावर करते हैं हम इन सभी का सदैव सम्मान करते रहेंगे तो वही उपस्थित नगर के सी बी जी इंटर कॉलेज प्रधानाचार्य गिरिजेश चंद्र तिवारी ने भी सभी लोगो को माल्यार्पण कर कोरोना महामारी से बचाव व सावधानी के लिए बताये जरूरी टिप्स।
             इस कार्यक्रम के दौरान आशीष चित्रांसी, मिलन तिवारी, लव प्रकाश श्रीवास्तव,उमेश तिवारी, सरोज मिश्रा, अनमोल श्रीवास्तव, संजय सक्सेना, बनवारी लाल, दिनेश अघिनोत्री, अभिषेक श्रीवास्तव शुभम सोनी,बुद्धसेन सोनी,आदि नगर वासी उपस्थित रहे।।


 

 



 

No comments:

Post a Comment