Wednesday, April 8, 2020

कोरोना संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए बनाए गए क्वारन्टीन सेंटरों पर खानपान की समुचित व्यवस्था



शाहाबाद(हरदोई) ।(अयोध्या टाइम्स)तहसील शाहाबाद में बनाए गए 19 क्वारंटीन केन्द्रों में ठहरे लोगों के खानपान के पर्याप्त इंतजाम हैं।उपजिलाधिकारी अतुल प्रकाश श्रीवास्तव एवं तहसीलदार अवधेश कुमार की निगरानी में संचालित केन्द्रों में समुचित सुविधाएं  उपलब्ध हैं। केन्द्रों पर क्वारंटीन किए गए लोगों के भोजन एवं नाश्ते का प्रबंध लेखपालों के जिम्मे है।आगमपुर,कछेलिया, ठेहापुर,शंकर पुर,खैरायी,चठिया,बेलाकपुर, कपूरपुर बहोरन,सेमोर, अनंगपुर,बरुआरा, कमाल पुर,परियल, पण्डरवा,महमूद पुर भगत, बिजिगवां, पालियादेव सलेमपुर,कपूरपुर, एवं पेढ़वा न्याय पंचायत स्तर पर बनाए गए क्वारंटीन केन्द्र पर ठहराए गए लोगों की पर्याप्त देखरेख राजस्व अधिकारियों द्वारा की जा रही है।सबके लिए वहां स्वच्छ बिस्तर व चारपाई तक का इंतजाम है।
उपजिलाधिकारी अतुल प्रकाश श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण में चल रहे इन 19 क्वारन्टीन सेंटरों की देखभाल की जिम्मेदारी सीधे तहसीलदार अवधेश कुमार को सौंपी गई है।उन्हीं के द्वारा वास्तविक हालात पर रोजाना जिला प्रशासन को सूचना रिपोर्ट भेजी जाती है।तहसीलदार के अनुसार कुल 147 ग्रामों के सापेक्ष 3462 लोगों क्वारन्टीन किया गया है।नगरीय क्षेत्र शाहाबाद में 150 एवं पिहानी में 200 लोगों को क्वारन्टीन किया गया है।रजिस्ट्रार कानूनगो सियाराम के अनुसार सुबह/दोपहर को सेंटर पर ही भोजन बनता है।सायंकाल का भोजन तहसील में संचालित सामुदायिक रसोई से सभी केंद्रों को भेजा जाता है।
इसके अलावा नगर पालिका परिषद द्वारा संचालित सामुदायिक रसोई की स्थापना नेहरू म्यु. कन्या इण्टर कॉलेज में संचालित की जा रही है।अधिशाषी अधिकारी विमलापति के अनुसार कालेज के बड़े प्रांगण में पालिका द्वारा संचालित सामुदायिक रसोई की जिला स्तरीय अधिकारियों ने भी तारीफ की है।यहां सामाजिक दूरी का ध्यान रखते हुए सभी लोगों को बैठाकर भोजन कराया जा रहा है।


 

 



 

No comments:

Post a Comment