Saturday, April 11, 2020

कोरोना लाॅकडाउन पर गरीबों का सहारा बने समाजसेवी सुरेंद्र सिंह



दैनिक अयोध्या टाइम्स प्रतापगढ़ 
लालगंज कोतवाली इलाके के तेजगढ़ निवासी समाजसेवी भाजपा नेता सुरेंद्र सिंह ने गरीब असहाय लोगों का कोरोना लाॅकडाउन पर सहारा बने। भाजपा जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्रा के मार्ग दर्शन मे युवा भाजपा नेता सुरेंद्र सिंह ने सैकड़ों गरीब असहाय लोगों को गेहूं चावल सब्जी तेल नमक और अन्य खाद्य सामग्री देकर गरीब लोगों का सहारा बने।वही भाजपा नेता सुरेंद्र सिंह हर रोज मां चंडिका धाम में बेसहारा बंदरों को भोजन कराने का काम करते हैं।इस दौरान सुरेंद्र सिंह ने कहा गरीब असहाय लोगों की मदत करने से मेरे मन को शांति मिलती है।क्षेत्र में सुरेंद्र सिंह के इस कार्य की जमकर सराहना हो रही है।


 

 



 

No comments:

Post a Comment