Saturday, April 11, 2020

कोरोना भगाने को शूटर बहनों ने उठाई सैनिटाइजर मशीन

कोरोना भगाने को शूटर बहनों ने उठाई सैनिटाइजर मशीन। दोनों जुड़वा शूटर बहने सैनिटाइजर मशीन कंधे पर डाल कर ब्लॉक के घरों को सैनिटाइज कर नजीर पेश कर रही हैं। 
कोई भी काम छोटा या बड़ा नहीं होता सही समय पर किए हर काम सार्थक होते हैं, कोरोनावाय रस को लेकर पूरे देश में उठे बवंडर के बीच मुरादाबाद की दो जुड़वा शूटर बहने अंशिका और वंशिका भी अपने को रोक नहीं पायीं, दोनों सैनिटाइजर मशीन तथा सैनिटाइ जर लेकर ब्लाक के घरों को सैनिटाइज कर एक मिसाल पेश कर रही हैं।
नेशनल शूटर अंशिका और वंशिका किसी परिचय की मोहताज नहीं है,दोनों बहने शूटिंग में नेशनल तक का सफर तय कर चुकी हैं। शुक्रवार को कांशीराम नगर के ब्लॉक बी में रहने वाले राजीव विश्नोई की जुड़वा बेटी अंशिका और वंशिका ने अपने परिजनों से ब्लॉक को सैनिटाइज करने की बात कही, परिजनों ने उत्साह से मंजूरी भी दे दी और दोनों बहनों में से वंशिका ने सैनिटाइजर मशीन कंधे पर लादी और दूसरी अंशिका ने हैंड वॉश लेकर पूरे ब्लॉक के घरों के दरवाजे-खिड़कियों को सैनिटाइज किया ! जब दोनों बहनों से बात की तो वंशिका ने कहा कि 20 अप्रैल को नई दिल्ली में इंडिया टीम के ट्रायल थे, लेकिन कोरोना के चलते कार्यक्रम टल गया। घर पर थे ,इसी बीच सोचा की कोरोना को लेकर हर जगह लोगों को घरों में रहने और घरों को सैनिटाइज कराया जा रहा है जिससे कोरोनावायरस का संक्रमण ना पकडे। दोनो बहनों ने कहा कि हमने भी देश में अपना योगदान करने की ठानी है।


No comments:

Post a Comment