Tuesday, April 7, 2020

किसानों के लिए कम्बाईन हार्वेस्टर की दरें निर्धारित

शिवपुरी, 06 अप्रैल 2020/ किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग द्वारा फसलों की कटाई में हार्वेस्टरों की कमी और कम्बाईन हार्वेस्टरों के मालिकों द्वारा किसानों से फसल कटाई के लिए अधिक दरों की सूचना मिलने पर हार्वेस्टर की दरों का निर्धारण किया गया है।  संचालक कृषि अभियांत्रिकी भोपाल के निर्देशानुसार कम्बाईन हार्वेस्टरों की दरें 1200 रूपए प्रति एकड़ अथवा 2000 रूपए प्रति घंटे निर्धारित की गई हैं। वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारियों को अधिक दरों के संबंध में कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।: 

 

No comments:

Post a Comment