Thursday, April 2, 2020

केंद्रीय दुर्गा पूजा एवं रामलीला समन्वय समिति गरीबों में बांटा  भोजन के पैकेट

 अम्बिकानन्द त्रिपाठी  अयोध्या


आज दोपहर लगभग 12:30 बजे केंद्रीय दुर्गा पूजा एवं रामलीला समन्वय समिति के पदाधिकारियों ने लागू लॉक डाउन के नौवें दिन निर्बलों व असहायों की परिस्थिति को देखते हुए,नगर के तमाम गरीब व मजबूर लोगों के बीच स्थानीय साहबगंज स्थित लोनियाना में, चौक खोवा मण्डी के निकट निर्बल बस्ती में तथा अंगूरीबाग स्थित निर्बल बस्ती में को कई सौ लोगों में भोजन के पैकेट का वितरण किया गया |उक्त अभियान का नेतृत्व केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने किया, उक्त अवसर पर केन्द्रीय समिति में आज के व्यवस्था प्रभारी डा.शैलेन्द्र विक्रम सिंह व केन्द्रीय समिति के राजेश गौड़(पार्षद),सुप्रीत कपूर,रोहिताश्व चन्द्र राजू ,संजय श्रीवास्तव,पंकज सिंह, प्रताप बहादुर जायसवाल एवं वीरेन्द्र गौतम ने  इन निर्धनों व असहायों को भोजन का पैकेट उपलब्ध कराया|                                           केंद्रीय समिति के केशव बिगुलर के अनुसार केंद्रीय समिति द्वारा निर्णय लिये गये निर्णय के अनुसार आने वाले समय में प्रतिदिन  भोजन के पैकेट इसी तरह असहाय व गरीबों तथा निर्धनों के बीच केंद्रीय समिति वितरित करेगी, जिसमें स्थानीय जिला प्रशासन को सूचना रहेगी और उनका सहयोग केंद्रीय समिति को भी रहेगा |       


No comments:

Post a Comment