Wednesday, April 15, 2020

कड़ी धूप में भी ठाकुरगंज इंस्पेक्टर और एस एस आई ने खुद सम्भाला मोर्चा




*पुष्पेंद्र सिंह ब्यूरो चीफ दैनिक अयोध्या टाइम्स लखनऊ*

लखनऊ कमिशनर ,एडीसीपी विकाश चंद्र त्रिपाठी के आदेश पर एसीपी दुर्गा प्रसाद तिवारी नेतृत्व में  ठाकुरगंज इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार मिश्रा और एस एस आई मुसाहिब हुसैन ने खुद कड़ी धूप में अपनी टीम से साथ मुस्तैदी से लॉक डाउन को सफल बनाने के लगे।

लॉक डाउन की तारीख बढ़ने की सूचना पाते ही पुलिस हुई सख्त। माननीय प्रधानमंत्री मोदी जी के 3 मई तक लॉकडाउन का एलान सुनकर पुलिस की सतर्कता और बढ़ गई है l थाना ठाकुरगंज इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार मिश्रा और एस एस आई मुसाहिब हुसैन के खुद सम्भाला मोर्चा पुलिस जनता के साथ सख्ती से पेश आकर जो लोग फर्जी और नियमो का उंलघन कर रहे है उनको वापस किया गया। कुछ गाड़ियों के चालान भी किये गए। उसके बावजूद भी कई लोग पुलिस और एस पीओ से भीड गये। इनके साथ  विशेष पुलिस अधिकारी (एस पीओ )सूरज मिश्र ' अनिल कुमार , सुधीर गुप्ता , राजा , और सिविल डिफेन्स कल्पना अपनी टीम के साथ इस कड़ी धूप मे अपने कर्तव्य का पालन करते हुए लोगो को घरों में रहने अपील कर रहे हैं जनता फिर भी मानने को तैयार नहीं पुलिस और सिविल डिफेंस से फालतू की बहसबाजी करते देखे जा रहे है।इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार मिश्रा का जनता से  कहना है कि  इस वैश्विक महामारी से बचने का मात्र एक ही उपाय है सामाजिक दूरी बनाकर रखी जाय l थाना ठाकुरगंज पुलिस पूरी और विशेष पुलिस अधिकारी एस पीओ सभी  मुस्तैदी से अपनी ड्यूटी कर रहे है।

एस आई रमेश चंद्र यादव, एस एस आई मुसाहिब हुसैन , सतगुरु प्रशाद , का0 सियाराम  दिनेश कुशवाहा , सादाब और महिला कांस्टेबल  , एस पी ओ सूरज मिश्रा , एस पी ओ अनिल कुमार  गुप्ता , सुधीर यादव , राजा , सिविल डिफेंस कल्पना सभी लोग मुस्तैदी से ड्यूटी कर शामिल रहे।


 

 



 

No comments:

Post a Comment