Monday, April 6, 2020

एक दिया एक संदेश






आज 9 मिनट की दीपावली से एक संदेश जो कि हमारी संस्कृति का हिस्सा रहा है और हमेशा से दुनिया में भारत का गौरव बढ़ाता रहा है। वह है "विविधता में एकता"।आज एक बार फिर हमने एक दिया जलाकर अंधकार रूपी इस समय से लड़ने का संकल्प लिया है।

इस लड़ाई में हर वह लोग योद्धा है जो सभी स्वास्थ्य सम्बन्धी नियमों का पालन कर रहे हैं और विषम परिस्थिति होने के वावजूद मुस्कुरा रहे हैं।सभी देश के वीर योद्धाओ को नमन है और गर्व है कि हम भारतवासी है ।आज ताकतवर से ताकतवर मुल्क विषम परिस्थितियों में है मौत का आगोश हर तरफ फैल रहा है। चीख पुकार हाय तौबा और यह बंदी के बीच भी आपकी यह 9 मिनट का जज्वा देश ही नही दुनिया को ताकत देगा और हम जीतेंगे।

                                    आशुतोष

                                    पटना बिहार   


 

 



 



No comments:

Post a Comment