Tuesday, April 7, 2020

धूमधाम से मनाया गया भाजपा का 40 वां स्थापना दिवस



पाली(हरदोई)-(अयोध्या टाइम्स)सोमवार को भारतीय जनता पार्टी का 40 वां स्थापना दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया हालांकि कोरोना के चलते सभी कार्यकर्ताओं ने अपने अपने आवास पर ही कार्यक्रम मनाया जिसमें आशुतोष मिश्रा, रोहित मिश्र, अनुज मिश्रा, अनमोल बाजपेई, राहुल अवस्थी आदि ने  अपने अपने आवास पर स्थापना दिवस मनाया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने घरों पर पार्टी का ध्वज लगाया और पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया।


जानकारी देते हुए पाली मण्डल अध्यक्ष शिवम तिवारी ने बताया कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के आवाहन पर इस महामारी को देखते हुए प्रत्येक कार्यकर्ता के द्वारा अपने अपने बूथ पर 5 परिवारों को राशन सामग्री का भोजन वितरण कराया गया। जिसके चलते भारतीय जनता पार्टी पाली के प्रत्येक कार्यकर्ता द्वारा  5-5 परिवारों को राशन सामग्री पहुंचाई गई।


स्थापना दिवस पर मण्डल अध्यक्ष शिवम तिवारी ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी का मूल श्यामाप्रसाद मुखर्जी द्वारा 1951 में निर्मित भारतीय जनसंघ है 1977 में आपातकाल की समाप्ति के बाद जनता पार्टी के निर्माण हेतु जनसंघ अन्य दलों के साथ विलय हो गया। इससे 1977 में पदस्थ कांग्रेस पार्टी को 1977 के आम चुनावों में हराना सम्भव हुआ। तीन वर्षों तक सरकार चलाने के बाद 1980 में जनता पार्टी विघटित हो गई और पूर्व जनसंघ के पदचिह्नों को पुनर्संयोजित करते हुये 6 अप्रैल 1980 को भारतीय जनता पार्टी का निर्माण किया गया। यद्यपि शुरुआत में पार्टी असफल रही और 1984 के आम चुनावों में केवल दो लोकसभा सीटें जीतने में सफल रही। इसके बाद राम जन्मभूमि आंदोलन के बाद कुछ राज्यों में चुनाव जीतते हुये और राष्ट्रीय चुनावों में अच्छा प्रदर्शन करते हुये 1996 में पार्टी भारतीय संसद में सबसे बड़े दल के रूप में उभरी। इसे सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया गया जो 13 दिन चली। 1998 में आम चुनावों के बाद भाजपा के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का निर्माण हुआ और अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में सरकार बनी जो एक वर्ष तक चली। इसके बाद आम-चुनावों में राजग को पुनः पूर्ण बहुमत मिला और अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में सरकार ने अपना कार्यकाल पूर्ण किया। इस प्रकार पूर्ण कार्यकाल करने वाली पहली गैर कांग्रेसी सरकार बनी। 2014 के आम चुनावों में राजग ने नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारी जीत मिली और 2014 में सरकार बनायी।


 

 



 

No comments:

Post a Comment