Thursday, April 9, 2020

भूखे व असहाय लोगों की मदद के लिए सहारा बनी जयगुरुदेव संगत




दैनिक अयोध्या टाइम्स  प्रतापगढ़

चिलबिला में कोविड-19 संक्रामक बीमारी के कारण देशव्यापी लॉक डाउन के दौरान जयगुरुदेव धर्म प्रचारक संस्था मथुरा के संस्थाध्यक्ष पूज्य पंकज जी महाराज के आदेशानुसार देश की अन्य संगतों की तरह जयगुरुदेव संगत प्रतापगढ़ के सेवादार जयगुरुदेव संगत के अध्यक्ष श्री सूर्यबली सिंह की अगुवाई में प्रतिदिन हजारों भूखे, असहाय लोगों का दुःख-दर्द बांटने में अनवरत लगे हुए हैं।जयगुरुदेव संगत के  सेवादार सुबह-शाम चिलबिला फ्लाई ओवर के नीचे ,रंजीतपुर दलित बस्तीएवं नगर क्षेत्र के रामलीला मैदान, अचलपुर खानाबदोश बस्ती, टेऊँगा व  चिकित्सालयों के साथ कई अन्य जगहों पर उत्साहपूर्वक भोजन वितरण कर रहे हैं।साथ ही प्रशासन के आदेशों का पालन भी किया जा रहा है।भण्डारे की गाड़ी देखते ही जरूरतमंदों के चेहरों की खुशी देखते ही बनती है ।सब इसे बाबा जयगुरुदेव जी महाराज की कृपा मान रहें हैं। जिलाध्यक्ष सूर्यबली सिंह ने बताया कि चिलबिला क्षेत्र के फ्लाईओवर के नीचे की बस्ती,रंजीतपुर दलित बस्ती,बराछ मुसहर बस्ती,रंजीतपुर मुसहर बस्ती एवम् नगर क्षेत्र के रामलीला मैदान,अचलपुर खानाबदोश बस्ती,जिला अस्पताल,रूमा अस्पताल और अन्य कई जगहों पर पूज्य गुरुजी पंकज के आदेश से रोजाना 2000 लोगो को सुबह शाम भोजन कराया जा रहा है इस कार्य मे संगत से जुड़े हुए लोग सेवा दे रहे है प्रशासन के दिशानिर्देश पर गरीब बेसहारा लोगो तक दो वक्त का भोजन पहुँच रहा है। इस सद्कार्य के दौरान शोशल डिस्टनसिंग का भी ख्याल रखा जा रहा है। संगत के कुंडा और लालगंज तहसील में भी सैकड़ों लोगो को भोजन पहुंचाया जा रहा है।पहले से ही शाकाहारी के प्रचार प्रसार में महत्वपूर्ण योगदान करती रही है।संगत के इस सेवा कार्य का सभी लोग सराहना कर रहे है।।


 

 



 

No comments:

Post a Comment