Sunday, April 12, 2020

बाह में मिला कौराना का पॉजिटिव  मरीज  , प्रशासन में मचा हड़कंप




दैनिक अयोध्या टाइम्स संवादाता हिमांशु गुप्ता 

 बाह |  देश में फैल रहे कोराना  वायरस के संक्रमण के चलते पूरा देश मैं हाहाकार मचा हुआ है  थाना बाह  क्षेत्र के अंतर्गत गड़ा पचौरी महोल्ले  में एक महिला की रिपोट पॉजिटिव आने के बाद समूचे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है जब प्रशासन को इसकी सूचना हुई तो डॉक्टर  की टीम बाह की और दौड़ पड़ी तो पूरे गांव को कंरटाइन  कराकर सील कर दिया गया महिला के परिजनों को विभागीय टीम ने जांच के लिए भेज दिया गया है महिला के संपर्क में आने वाले सभी लोगों की जांच की जा रही है

 जानकारी के अनुसार आगरा के  पारस हॉस्पिटल में आशा देवी पत्नी पप्पू बघेल निवासी गडा  पचौरी की महिला  2 अप्रैल से लेकर 6 अप्रैल तक भर्ती रही थी वहां पर महिला का डॉक्टरो  के द्वारा इलाज किया जा रहा था 6 अप्रैल को महिला को अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी और महिला अपने घर वापस आ गई थी  जैसे ही पारस हॉस्पिटल में अन्य डाक्टरों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाया गया तो गड़ा  पचौरी की महिला को सैंपल के लिए आगरा बुलाया गया आज महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से प्रशासन में हड़कंप मच गया और पुरे क्षेत्र  में सनसनी फैल गई पूरे जिले के प्रशासनिक अधिकारी का गड़ा  पचौरी में आना-जाना लगा रहा   मौके पर पहुंचे एसडीएम बाह ने  चिन्हित जगह को सील कर दिया गया है


 

 



 

No comments:

Post a Comment