Tuesday, April 14, 2020

बाबा साहेब एक व्यक्ति  का नाम नहीं वे एक संकल्प का नाम  है: हरेश




हाजीपुर।वैश्विक महामारी के बीच लॉक डाउन में फंसे भारतीय जनमानस बाबासाहेब को पूरी श्रद्धा एवं शिद्दत के साथ श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है। भारत रत्न बाबासाहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 130 वी जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए भाजपा नेता हरेश कुमार सिंह ने कहा कि बाबासाहेब एक व्यक्ति नहीं थे। वे एक संकल्प का दूसरा नाम थे। महान समाज सुधारक, सामाजिक समरसता, भारतीय संविधान के बेहतरीन शिल्पकार, देश के प्रथम कानून मंत्री, भारत माता के अनमोल रत्नों में से एक रत्न थे। भाजपा नेता हरेश कुमार सिंह ने कहा कि अंबेडकर जी का जन्म मध्यप्रदेश के महू में 14 अप्रैल 1891 ईस्वी को हुआ था। उनकी शिक्षा की व्यवस्था बड़ोदरा के महाराजा सयाजीराव गायकवाड़ ने की थी। वे आजीवन समानता के लिए संघर्ष करने वाले लोकप्रिय भारतीय विधिवेत्ता, अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ, समाज सुधारक थे। आम लोगों को उनके जीवन से प्रेरणा लेकर गरीबों, वंचितों के हित में हमेशा प्रयासरत रहनी चाहिए। देश बाबासाहेब को कभी नहीं भुलेगा।


 

 



 

No comments:

Post a Comment