Tuesday, April 7, 2020

अन्य राज्यों में रूके म.प्र.निवासियों के भोजन एवं रूकने की व्यवस्था कराने हेतु कंट्रोल रूम स्थापित





शिवपुरी, 06 अप्रैल 2020/ नोवेल कोरोना वायरस के संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए लॉकडाउन के कारण मध्य प्रदेश के निवासीगण जो अन्य राज्यों में रुके हुए हैं, उनके भोजन तथा रुकने की व्यवस्था कराने के लिए दल गठित कर अधिकारी नियुक्त किए गए हैं तथा ई दक्ष केंद्र के प्रथम तल पर कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। जिसका दूरभाष क्रमांक 07492-233881 है।
  जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एच.पी.वर्मा ने बताया कि गठित दल में नोडल अधिकारी के रूप में जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री देवेंद्र सुंद्रियाल तथा सहायक नोडल अधिकारी के रूप में क्षेत्र संयोजक श्री राजकुमार सिंह बघेल को नियुक्त किया गया है।
इसके साथ ही गठित कंट्रोल रूम में महिला एवं बाल विकास के सहायक वर्ग 2 श्री उमेश कुमार भटनागर (9479691244) तथा आदिम जाति कल्याण विभाग के सहायक वर्ग 2 श्री सुनील सिंह चैहान (9425489097) की ड्यूटी लगाई गई है। कंट्रोल रूम प्रातः 11 बजे से शाम 6 बजे तक संचालित किया जाएगा।

 

 



 



No comments:

Post a Comment