Wednesday, April 15, 2020

आज देश जिन हालातों से गुजर रहा है उससे हम अनभिज्ञ नही है

पुष्पेंद्र सिंह ब्यूरो चीफ दैनिक अयोध्या टाइम्स लखनऊ

एक ओर  मेडिकल टीम, पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है वही दूसरी तरफ देश के किसान भी पीछे नही अनाज के अभाव मे किसी को भूखा ना सोना पड़े, लगातार अनाज की पूर्ति कर रहे और आने वाले समय में भी अन्न की समस्या ना हो लगातार खेतों में जुटे हुवे हैं। इस समय फसलों की कटान का समय है।सभी किसान दिन- रात जी तोड़ मेहनत कर रहे हैं ताकि अनाज के भंडार भरे रहे।इस समय अनाज की कीमत हर व्यक्ति चाहे वो शहर का हो या गांव का हो सभी जान चुके हैं।लॉकडाउन के समय ना जानें कितने मजदूरों  दो वक़्त का भोजन भी नसीब नहीं हो पा रहा हैं।आज हालातों के आगे सब मजबूर हैं। बहुत किसानों ने अनाज वितरण से लेकर भोजन की व्यवस्था को हर उस गरीब तक पहुचाने का कार्य करने में जुटे है।आज किसानों को केवल एक समस्या चिंतित कर रही हैं कि इन हालातों में फसलों की खरीदफरोख्त में कही धांधली ना शुरू हो जाये और वह हमेशा की तरह अनुचित दामों पर तैयार अनाज को बेचने पर मजबूर हो जाये।इसके लिये हमारी सरकार को महत्वपूर्ण फैसला लेकर प्रत्येक किसान को उसका हक देना होगा।

 

 

No comments:

Post a Comment