Wednesday, April 8, 2020

आई एफ एफ डी सी द्वारा जरूरतमंद लोगों को वितरण किया गया राहत सामग्री




दैनिक अयोध्या टाइम्स/महफूज अहमद

 शुकुल बाजार अमेठी। कोरोना संक्रमण की इस जंग में पूरा देश एकजुट हो गया है। शासन प्रशासन के साथ स्वयं सेवी संस्थाओं वह सामाजिक संगठन लोग गरीबों असहाय व मजदूरों को रोजमर्रा के सामान भोजन आदि की असुविधा ना हो इसके लिए आगे आ रहे हैं। इसी कड़ी में वानिकी सहकारी समिति हरखू मऊ में इंडियन फार्म फॉरेस्ट्री डेवलपमेंट कोआपरेटिव लिमिटेड रायबरेली द्वारा कोरोना संकट के समय जरूरतमंद सदस्यों को निशुल्क राहत सामग्री राशन तेल चीनी आदि का वितरण किया गया प्रयोजन प्रबंधक आरके द्विवेदी ने कहा हमारी संस्था गरीब असहाय तबके के लोगों को इस संकट की घड़ी में भूखा मरने नहीं देगी हमारी संस्था द्वारा इस संकट  की घड़ी में देश के  हर प्रदेश जिला ब्लॉक हर जगह हर संभव मदद का प्रयास किया जा रहा है। आज संस्था द्वारा 80 राशन किटो का वितरण गरीब असहाय तबके के लोगों को किया गया। वानिकी सहकारी समिति प्रबंधक अशोक सिंह ने लोगों से अपील की लॉक डाउन के दौरान घरों पर रहे घर से बाहर ना निकले इसी के चलते राहत सामग्री पहुंचाई जा रही है। और कहा ऐसे न केवल लॉक डाउन का पालन करने में मदद मिलेगी तथा साथ-साथ क्रोना वायरस के संक्रमण के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है। इससे कैसे बचा जाए इसके तरीके भी बताए जा रहे हैं। वही सोशल डिस्टेंस का महत्व भी समझाया जा रहा है।


 

 



 

No comments:

Post a Comment