Thursday, March 19, 2020

संदिग्ध परिस्थितियों में एक अधेड़ युवक का शव फांसी के फंदे से लटकता मिला






*विनय सिंह ब्यूरो चीफ बाराबंकी*

बाराबंकी - तहसील सिरौलीगौसपुर के थाना टिकैतनगर अंतर्गत ग्राम रानीकटरा में संदिग्ध परिस्थितियों में एक अधेड़ युवक का शव फांसी के फंदे से लटकता मिला है।

जानकारी के मुताबिक  रानीकटरा के ही लगभग 50 वर्षीय श्याम लाल का शव राजा की बाग में फांसी के फंदे से लटका पाया गया । ग्रामीणों की सूचना पर  पहुंची कोतवाली टिकैतनगर पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है।

वहीं ग्रामीणों द्वारा प्राप्त जानकारी मुताबिक पता चला कि मृतक श्याम लाल ने बैंक से कर्ज ले रखा था और अपना खेत भी गिरवी पर दें रखा था। कमाने वाला कोई नही था। और कर्ज को लेकर काफी चिंतित रहता था।

इस घटना की जानकारी मिलते ही दरियाबाद विधायक सतीश चंद्र शर्मा व टिकैतनगर चेयर मैन जगदीश गुप्ता मौके पर पहुंचे। और परिवार वालों को ढांढस बंधाया। मृतक के पत्नी ने विधायक कहा साहब आज गरीबी ने मेरे पति की जांन लेली है।विधायक ने ढांढस बंधाते हुए सरकार से सहायता दिलाने की बात कही है।

गरीब किसान श्याम लाल एक तिरपाल के सहारे जीवन यापन करता था। और बृहस्पतिवार को श्याम लाल ने फांसी लगाकर जीवन समाप्त कर लिया है। परिवार वालों का रो रो कर बुरा हाल है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।


 

 



 



No comments:

Post a Comment