Thursday, March 19, 2020

चौधरी लौटन राम निषाद जी के साथ मिलकर करेंगे सपा को मजबूत - संजय कश्यप



हरदोई ।(अयोध्या टाइम्स)समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय अखिलेश यादव जी ने हमारे गरीब परिवार में जन्मे चौ0 लौटन राम निषाद जी को पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष की अहम जिम्मेदारी सौंपने का काम किया है जिससे हमारे समाज के लोगों का मनोबल मजबूत हुआ है। सपा पूर्व प्रदेश सचिव संजय कश्यप ने  नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष चौ0 लौटन राम निषाद जी को मा0 अखिलेश यादव जी का चित्र देकर शुभकामनाएं दी और साथ ही समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय अखिलेश यादव जी को धन्यवाद देकर आभार व्यक्त किया। और साथ ही कहा कि नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष जी के साथ मिलकर 2022 में उत्तर प्रदेश में समाजवादी सरकार बनाने का काम करेंगे| साथ में सपा नेता मुकुल सिंह आशा, राम ज्ञान गुप्ता मौजूद रहे|


 

 



 

No comments:

Post a Comment