Saturday, March 21, 2020

चलों कोरोना को भगाते है

देश भक्ति क्या होती हैं?
चलों आज सबको बताते हैं।
अपने वतन के लिए आज
अपना कर्तव्य निभातें हैं।
आज खुद की ना सोच देश
की सोचते हैं, अपनी सुरक्षा
रख सबको सुरक्षा देते हैं।
देश के लिए अपने घर को
ही अपनी दुनिया बनातें है।
अब सारा समय परिवार को
दें कर, उनको मुस्कराते
देख देश के प्रति अपना फर्ज़
निभातें हैं।
कोरोना को दूर भगाते हैं, 
सर्दी-खांसी, बुखार के होने
पर सब अलग रख,
डाक्टर से संपर्क बनातें हैं।
हर वक़्त खुद को साफ़ रख
सबको सुरक्षित रखते हैं।
अपने घरों में रह कर देश के
लिए अपना कर्तव्य निभातें हैं।
चलों कोरोना को दूर भगाते हैं
देश के लिए अपना फर्ज़ निभातें हैं।


No comments:

Post a Comment