Tuesday, March 10, 2020

ऐसी होली चलो फिर मनाएंगे हम

आज रंगों का उत्सव
मनाएंगे हम
मिलकर अपनों के संग
खिलखिलाएंगे हम..।।
भूल शिकवे गिले
फिर मिलेंगे गले
फिर से संबंध मिलकर
निभाएंगे हम..।।
आज यादों को फिर
ताज़ा हो जाने दो
फिर से रंगों की खुशियां
मनाएंगे हम..।।
भाईचारे की बुनियाद
मजबूत हो
ऐसी होली चलो फिर
मनाएंगे हम..।।
सबकी पिचकारी में
रंग खुशियों का हो
सबके चेहरे पर मुस्कान
लाएंगे हम..।।
सबके चेहरे पर मुस्कान
लाएंगे हम..।।
***विजय कनौजिया***


No comments:

Post a Comment