Sunday, February 9, 2020

वैलेंटाइन वीक शुरू ,खूब बिकी चाकलेट





हरदोई।(ब्यूरो-अयोध्या टाइम्स)वैलेंटाइन वीक की शुरुआत 7 फरवरी को रोज़ डे के साथ हो चुकी है। रोज़ डे मनाने के बाद पूरा हफ्ता किसी न किसी बहाने प्यार को सेलीब्रेट किया जाता है। जिसमें 8 फरवरी को प्रपोज़ डे, 9 फरवरी को चॉकलेट डे, 10 फरवरी को टेडी डे, 11 फरवरी को प्रॉमिस डे, 12 फरवरी को हग ( हग ) डे, 13 फरवरी को किस डे और 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे मनाया जाता है।चाकलेट डे पर सुबह से ही चाकलेट के लिए दुकानों पर भीड़ लगी रही चॉकलेट डे पर सोशल मीडिया के माध्यम से भी बधाईयों का तांता लगा रहा।


हालांकि, वैलेंटाइन वीक में हर दिन का विशेष महत्व होता है, लेकिन चॉकलेट डे का सबसे ज्यादा महत्व होता है क्योंकि चॉकलेट सभी को काफी पसंद आती है खासकर लड़कियों को। यही वजह है कि लड़कियां वैलेंटाइन वीक में चॉकलेट डे का बेसब्री से इंतज़ार करती हैं। ऐसे में आज हम आपको लड़कियों के चॉकलेट खाने और उसे पसंद करने के बारे में बताने जा रहे हैं।


चॉकलेट खाने के फायदे


ऐसा कहा जाता है कि चॉकलेट खाने से मूड बदलता है। इसमें पाया जाने वाला फिनालेथायलामाईन शरीर में होने वाले हार्मोन परिवर्तन को कंट्रोल करता है। जब कभी लड़कियों का मूड ख़राब होता है, तो ऐसी स्थिति में वे चॉकलेट खाकर अपना मूड ठीक करती हैं।


 

 



 



No comments:

Post a Comment