Tuesday, February 18, 2020

सीडीओ ने किया ब्लॉक परिसर का निरीक्षण



कछौना(हरदोई):(अयोध्या टाइम्स)मुख्य विकास अधिकारी निधि वत्स ने ब्लाक कछौना का सघन निरीक्षण किया। ब्लॉक परिसर में काफी गंदगी व जानवरों के बंधे होने व आवासों में अनाधिकृत रूप से कब्जा धारकों के कारण कड़ी नाराजगी जताते हुए, इनको 15 दिनों में खाली कराने का निर्देश दिया। वरिष्ठ लिपिक की शिथिलता को मानते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। मुख्य विकास अधिकारी ने ब्लॉक सभागार का निरीक्षण किया। जिसमें शौचालय काफी गंदा था। एन०एल०आर०एम० ऑफिस काफी अस्त-व्यस्त पाया। इसके बाद ब्लॉक परिसर में स्थित आवासों का गहनता से निरीक्षण किया। जिसमें काफी लोग अनाधिकृत रूप से बाहरी लोग रहते हुए पाए गए। जो अपने पशु भी पाले थे। ब्लॉक परिसर में गोबर के ढेर लगे थे। कूड़े के ढेर लगे थे। चारों तरफ गंदगी का अंबार लगा था। ब्लॉक परिसर में गड्ढे होने के कारण जलभराव था। पूरा ब्लॉक परिसर तबेला बना था। निरीक्षण के दौरान ब्लाक परिसर में शराब की खाली बोतलें पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। अवस्थाओं के कारण मुख्य विकास अधिकारी ने वरिष्ठ लिपिक अनिल कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। निरीक्षण के दौरान फर्जी लोग आवासों में तत्काल ताला लगाकर भाग गए। अधिकारी कर्मचारी भयभीत नजर आ रहे थे। जब ब्लॉक मुख्यालय कि यह है तब ग्राम सभाओं की जमीनी हकीकत का अंदाजा लगाया जा सकता है।


 

 



 

No comments:

Post a Comment