Saturday, February 8, 2020

 सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार समारोहा का आयोजन

कानपुर नगर, श्री शनि सांई धाम मंदिर गणेश पार्क, गांधी नगर के 20वां वार्षिकोत्सव व विशाल धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन
3 फरवरी से आरम्भ है। इस आयोजन में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानो तथा सांस्कृति कार्यक्रमो का आयोजन किया जा रहा है। इसी  क्रम में शनिवार को सामूहिक यज्ञोपवती संस्कार का आयोजन किया गया, जिसमें 63 युवको का यज्ञोपवीत धार्मिक विधान के साथ किया गया।
                   कार्यक्रम के संयोजक महेन्द्र नाथ शुक्ला पार्षद द्वारा बताया गया कि यह कार्यक्रम लगातार 20 वर्षो से होता
आ रहा है, जिसमें श्रीमद् भागवत महापुराण  व शिव शक्ति महायज्ञ का आयोजन किया गया है। आज सामूहिक बटुक यज्ञोपवीत संस्कार सम्पन्न कराया गया है। उन्होने बताया कि रविवार 9 फरवरी को बाबा के 14 स्नान, 14 आरती, 56 भोग के साथ केक काट कर उत्सव मनायाजायेगा तथा सोमवार 10 फरवरी को पूर्ण आहुति तथा विशाल भण्डारे का आयोजन किया जायेगा। उन्होने कहा कि यज्ञोपवीत समारोह में कानपुर नही नही बल्कि आस पास के जिलो से भी बटुक आये है वहीं श्री शनि सांई मंदिर में लगातार गरीबो व दिव्यांगो के निःशुल्क भोजन की व्यवस्था निरन्तर चल रही है। सारे आयोजन सहयोगियों व भक्तगणों द्वारा किया जा रहा है। इस दौरान  महेन्द्र शुक्ला,दद्दा, राजेन्द्र नाथ शुक्ला, रेणु खरे, रिऋ़भ खरे, नीति कुमार, प्रीती सिंह आदि उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment