Monday, February 17, 2020

राष्ट्रपति ने दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्‍यास/उद्घाटन किया  

 राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविंद ने आज (17 फरवरी, 2020) दमन में आयोजित समारोह में दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव में विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास / उद्घाटन किया।


 इस अवसर पर  राष्ट्रपति ने कहा कि इन केंद्र शासित प्रदेशों में राष्ट्रपति के रूप में उनकी यह पहली यात्रा है और यहां जन कल्याण और विकास परियोजनाओं के उद्घाटन समारोह में पहुंचकर उन्‍हें काफी खुशी हो रही है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि ये परियोजनाएं केंद्र शासित प्रदेशों के विकास को नई ऊर्जा और गति प्रदान करेंगी।


राष्ट्रपति ने कहा कि भारत सरकार और केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन लोगों के कल्याण और प्रगति के लिए काफी प्रयास कर रहे हैं। ऐसे में यह अब सभी नागरिकों की जिम्मेदारी बनती हैं कि वे  अपने कर्तव्यों के प्रति सचेत और समर्पित रहते हुए, राष्ट्रहित में पूरी ऊर्जा और उत्साह के साथ काम करें।


शाम को  राष्ट्रपति मोती दमन जेट्टी से जम्पोर के बीच तक जम्पोर सी फ्रंट रोड और दमन में आयुष्मान भारत आरोग्‍य केंद्र का उद्घाटन करेंगे।



No comments:

Post a Comment