Tuesday, February 4, 2020

प्रदेश एवं केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को कार्यकर्ता हर घर तक पहुंचाएं :- अभय गुप्ता

दैनिक अयोध्या टाइम्स संवाददाता, रामपुर-भारतीय जनता पार्टी रामपुर पर नगर विधानसभा के मंडल पदाधिकारियों का स्वागत कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष अभय गुप्ता ने फूलमाला पहनाकर और मिठाई खिलाकर सबका स्वागत किया। जिलाध्यक्ष अभय गुप्ता ने कहा कि सभी पदाधिकारी तन मन धन से भाजपा के कार्य में जुट जाएं सक्रिय कार्यकर्ता ही हमेशा आगे बढ़ते हैं।उन्होंने कहा इस समय सीए के पक्ष में रामपुर जिले में कार्यक्रम चल रहा है। सभी पदाधिकारी अपने निकट ग्राम और मोहल्ले में घर पर जाकर लोगों से संपर्क करें। भाजपा के चलाई गई योजनाएं और देशहित में किए गए कार्य धारा 370 तीन तलाक, राम मंदिर सभी को जानकारी दें। और उन्हें 88662 88662 पर मिस कॉल कराये। उन्होंने कहा कि रामपुर के पदाधिकारी अब तन‌ मन धन‌ से कार्य करेगे। जिससे रामपुर जिले का नाम भाजपा उत्तर प्रदेश में जाना जाएगा। उन्होंने कहा कि मैं हमेशा अपने पदाधिकारी के साथ दिन-रात कार्य करूंगा ।और उनकी परेशानियों को अपनी परेशानी मानते हुए समाधान कराने की  कोशिश करूंगा।जिला उपाध्यक्ष राजीव मांगलिक जी ने भी सभी पदाधिकारियों का फूल माला पहनाकर स्वागत किया और कहा सभी लोग पार्टी के कार्यक्रम में लग जाये। सभी लोग अपने अपने मंडल भारतीय जनता पार्टी के देश हित के कार्य से लोगो को अवगत कराएं। कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष अशोक बिश्नोई ने किया। मंडल अध्यक्ष  कुंवर बहादुर, कमल सक्सेना , विबेक रूहेला,अनुज सक्सेना, मनीष लोधी, पीयूष सक्सेना ,राहुल गुप्ता, कपिल गुप्ता, रिशभ ठाकुर, मोहित अग्रवाल मयंक शर्मा, जाहिदा परवीन, सुबोध श्रीवास्तव, जयप्रकाश, आदि शामिल रहे।

No comments:

Post a Comment