Tuesday, February 4, 2020

 मिस्डकाॅल के जरिए भाजपाईयों ने सीएए पर जुटाया समर्थन

कानपुर नगर, नागरिकता संशोधन कानून को लेकर चलाये जा रहे जन जागरण अभियान के दूसरे चरण में भाजपाईयों ने घर-घर जाकर मिस्डकाॅल करीा लोगों का समर्थन हासिल किया। यह अभियान 10 फरवरी तक चलेगा।
               इस बारे में भाजपा दक्षिण जिले की अध्यक्ष डा0 बीना आर्य ने बताया कि अभियान को सफल बनाने के लिए हर बूथ पर प्रवासी  बनाये गये है जो अभियान को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने के लिए बूथ अध्यक्षों की मदद करेगे, ताकि सपा, बसपा, कांगे्रेस सहित विपक्षी पाटियों द्वारा  फैलाए जा रहे भ्रम को दूर किया जा सके। इसी कडी में मंगलवार को गोविन्द नगर किदवई नगर, साकेत नगर, बर्रा, श्याम नगर, हरजिंदर नगर  आदि में भाजपाईयों ने घर घर पहुंचकर मोबाइल पर मिस्डकाॅल करा लोगों का समर्थन लिया तथा पत्रक भी बांटे। इस दौरान सभी लोगों ने सीएए को लेकर  विपक्षी पाटियों द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम पर अपना गुस्सा जाहित किया और कहा कि कं्रद सरकार के फैसलों से देश की एकता व अखण्डता मजबूत हुई है,
साथ ही हमारे सैनिको का मनोबल ऊंचा हुआ है। अभियान में महामंत्री शिश शंकर सैनी, प्रकाश वीर आर्य, नवीन पंडित, अमित मल्होत्रा, धर्मेन्द्र राय, रवि  शंकर सिंह, राजेश श्रीवास्तव, मनोज पाल आदि उपस्थित रहे।




 



No comments:

Post a Comment