Friday, February 14, 2020

जनवरी 2020 में "एक भारत श्रेष्ठ भारत" के तहत लगभग 1200 खिलाडि़यों ने जोनल स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में भाग लिया

खेल विभाग ने खेलों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता की भावना को बढ़ावा देने के लिए देश के विभिन्न हिस्सों में एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम (ईबीएसबी) के तहत जनवरी 2020 के महीने में नौ कार्यक्रम आयोजित किए। राज्‍यों की जोड़ीदार टीमों के अभिनव प्रयोग के साथ लड़कियों और लड़कों दोनों के लिए टग ऑफ वॉर, सक्सेस, कलारीप्‍पयट्टू, शूटिंग बॉल और ओलंपिक स्पोर्ट हैंडबॉल जैसे स्वदेशी खेलों में अलग-अलग चैम्पियनशिप स्‍पर्धा का आयोजन किया गया।


जोनल चैंपियनशिप की विजेता जोड़ी टीम फाइनल के लिए क्‍वालिफाई करती है।  31 जनवरी, 2020 तक खेल विभाग ने लगभग 1200 खिलाड़ियों की भागीदारी के साथ देश भर में 19 स्‍पर्धाएं आयोजित की। जनवरी 2020 के महीने में आयोजित नौ स्‍पर्धाएं इस प्रकार हैं:










































































क्र.संख्‍या



खेल गतिविधियां



स्‍थान/संगठन



तिथि



प्रतिभागियों के नम्‍बर



1.



स्‍पोर्ट्स चैम्पियनशिप


ईबीएसबी टग ऑफ वॉर, पुरूष चैम्पियनशिप जोन-2



इन्दिरा गांधी ग्राउण्‍ड, महापालिका स्‍टेडियम, नांदेड, महाराष्‍ट्र। खेल विभाग और स्‍पोर्ट्स चैम्पियनशिप


टग ऑफ वॉर फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित



12-15 जनवरी 2020



 


 


 


 


 


 


हिमाचल प्रदेश: करेला,


गुजरात: छत्तीसगढ़,


बिहार: त्रिपुरा और मिजोरम,


पुदुचेरी: दमन और दीव जैसे  जोड़ीदार राज्‍यों से 122 प्रतिभागी


 



2.



स्‍पोर्ट्स चैम्पियनशिप


ईबीएसबी टग ऑफ वॉर, पुरूष चैम्पियनशिप जोन-2 



 इन्दिरा गांधी ग्राउण्‍ड, महापालिका स्‍टेडियम, नांदेड, महाराष्‍ट्र। खेल विभाग और स्‍पोर्ट्स चैम्पियनशिप


टग ऑफ वॉर फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित



12-15 जनवरी 2020



3.



स्‍पोर्ट्स चैम्पियनशिप


ईबीएसबी स्‍कवे, अंडर-21 लड़कों की चैम्पियनशिप जोन-2



भारतीय खेल प्राधिकरण भोपाल मध्‍यप्रदेश। खेल विभाग और स्‍कवे फैडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित 


 



18-20 जनवरी  2020



 


 


 


उत्तराखंड: कर्नाटक


गोवा: झारखंड


मध्य प्रदेश: मणिपुर और नागालैंड


बिहार: त्रिपुरा जैसे जोड़ीदार राज्‍यों से 117 प्रतिभागी



4.



स्‍पोर्ट्स चैम्पियनशिप


ईबीएसबी स्‍कवे, अंडर-21 लड़कियों की चैम्पियनशिप जोन-2



 भारतीय खेल प्राधिकरण भोपाल मध्‍यप्रदेश। खेल विभाग और स्‍कवे फैडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित 


-



18-20 जनवरी  2020



5.



स्‍पोर्ट्स चैम्पियनशिप


ईबीएसबी कलारीप्‍पयट्टू डेमनस्‍ट्रेशन 



सेन्‍ट जेवियर स्‍कूल, गांधी नगर, आईआईटी गांधी नगर


नेस्‍ट इंटरनेशनल स्‍कूल अहमदाबाद


अय्यपा मंदिर न्‍यास ऑडिटोरियम, गांधीनगर, खेल विभाग और कलारीप्‍पयट्टू फेडरेशन ऑफ इंडिया  द्वारा आयोजित।



23-24 जनवरी  2020



गुजरात के गांधीनगर में चार स्थानों पर कलारीप्‍पयट्टू टीम का प्रदर्शन।



 


6.



स्‍पोर्ट्स चैम्पियनशिप


ईबीएसबी अंडर-20 वर्ग में लड़कों की हैंडबॉल प्रतियोगिता जोन-1  



इंदौर, खेल विभाग और हैंडबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित 


 



28-30 जनवरी 2020



मध्‍यप्रदेश : मणिपुर और नागालैंड,


गोवा: झारखंड,


पंजाब: आंध्र प्रदेश,


हिमाचलप्रदेश: केरल जैसे जोड़ीदार राज्‍यों से 144  प्रतिभागी



7.



स्‍पोर्ट्स चैम्पियनशिप


ईबीएसबी अंडर-20 वर्ग में लड़कियों की हैंडबॉल प्रतियोगिता जोन-1  



इंदौर, खेल विभाग और हैंडबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित 


 



28-30 जनवरी 2020



मध्‍यप्रदेश: मणिपुर, नागालैंड


दिल्ली: सिक्किम


पुदुचेरी: दमन, दीव


तमिलनाडु : जम्मू और कश्मीर, लद्दाख



8.


 



स्‍पोर्ट्स चैम्पियनशिप


ईबीएसबी शूटिंग बॉल पुरूष जोन-3   



वी.के. कृष्‍णा इंडोर स्‍टेडियम, कोझीकोड, केरल


खेल विभाग और शूटिंग बॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित



30-31 जनवरी  2020



 


 


 


 


 


महाराष्ट्र और ओडिशा,


चंडीगढ़: दादरा व


नागर हवेली,


मध्‍यप्रदेश: मणिपुर और नगालैंड,


पुदुचेरी: दमन और दीव जैसे जोड़ीदार राज्‍यों से 94  प्रतिभागी



9.



स्‍पोर्ट्स चैम्पियनशिप


ईबीएसबी शूटिंग बॉल महिला जोन-3   



वी.के. कृष्‍णा इंडोर स्‍टेडियम, कोझीकोड, केरल


खेल विभाग और शूटिंग बॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित



30-31 जनवरी 2020



 


ईबीएसबी कलारीप्‍पयट्टू का गांधी नगर में प्रदर्शन


भाग लेने वाले सभी राज्य/केंद्रशासित प्रदेशों के खिलाड़ियों ने इन चैंपियनशिप स्पर्धाओं का आनंद लिया। उन्‍होंने इन स्‍पर्धाओं में  संयुक्त टीमों की एक अनूठी अवधारणा के साथ भाग लिया, जिससे एक-दूसरे की संस्कृति और खान-पान की आदतों को बेहतर तरीके से समझने में मदद मिली। प्रत्येक प्रतियोगिता के उद्घाटन और समापन समारोह पर रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किये गये, जिसमें स्थानीय बच्चों ने रंग-बिरंगे लोक परिधानों में स्वागत गीत और लोक नृत्य प्रस्तुत किए। 


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2015 में आयोजित राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर देश के विभिन्न क्षेत्रों के बीच सांस्कृतिक संबंध बनाये जाने का एक अनूठा विचार पेश किया था। एक भारत श्रेष्ठ भारत का व्यापक उद्देश्य देश की विविधता में एकता के जश्न को मनाना है और विभिन्‍न सभी राज्‍यों और केन्‍द्रशासित प्रदेशों के बीच परस्‍पर मेलजोल के माध्यम से राष्ट्रीय एकता की भावना को बढ़ावा देना है।


खेल प्रतियोगिताओं में राज्‍यों की प्रत्येक जोड़ी के लिए एक गतिविधि कैलेंडर आपसी परामर्श के माध्यम से तैयार किया जाता है, जिससे आपसी जुड़ाव की एक साल की लंबी प्रक्रिया का मार्ग प्रशस्त होता है। मौजूदा जोड़ी इस साल जून तक जारी रहेगी। लद्दाख को केंद्र शासित प्रदेश बनाये जाने के बाद, इसे जम्मू-कश्मीर और तमिलनाडु के साथ जोड़ा गया है। पंजाब को आंध्र प्रदेश, उत्तराखंड को कर्नाटक, हिमाचल प्रदेश को केरल, दिल्ली को सिक्किम के साथ और राजस्थान को असम के साथ जोड़ा गया है। 


No comments:

Post a Comment