Monday, February 24, 2020

ग्रामीण अंचल में विशेष हैण्ड-पम्प संधारण अभियान शुरू






शिवपुरी, 24 फरवरी 2020/ ग्रामीण अंचल में गर्मी के मौसम में पेयजल की पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिये लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा विशेष हैण्ड-पम्प संधारण अभियान शुरू किया गया है। अभियान के दौरान हैण्ड-पम्प सुधार के साथ-साथ जल गुणवत्ता परीक्षण तथा हैण्ड-पम्पों के आसपास साफ-सफाई रखने के लिये लोगों को जागरूक किया जा रहा है। जिन हैण्ड-पम्पों से जीवाणु प्रदूषण की संभावना है, उनके पानी को जीवाणु मुक्त रखने के लिये क्लोरिनेशन का कार्य भी किया जा रहा है।

विशेष हैण्ड-पम्प संधारण अभियान सभी जिलों में तब तक जारी रहेगा, जब तक सभी हैण्ड-पम्पों का निरीक्षण एवं सुधार कार्य पूर्ण नहीं हो जाते। अभियान के अंतर्गत भोपाल संभाग के 8 जिलों में 68 हजार से अधिक हैण्ड-पम्पों में से अब तक लगभग 47 हजार हैण्ड-पम्पों का सर्वेक्षण किया गया है। सर्वेक्षित हैण्ड-पम्पों में करीब 3 हजार 700 हैण्ड-पम्प बंद पाये गये। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा 3500 से अधिक हैण्ड-पम्पों में सुधारकर उन्हें चालू किया गया है। 

 

 



 



No comments:

Post a Comment