Wednesday, February 5, 2020

घर-घर जाकर काम करने वाले रामेश्वर की है अब अपनी दुकान ( खुशियों की दास्तां)

   तहसील कोलारस के ग्राम सरजापुर निवासी रामेश्वर घर-घर जाकर बाल काटने का काम करते थे परंतु अब उनका स्वयं का कटिंग सैलून है। मुख्यमंत्री आर्थिक कल्याण योजना के तहत मिली धनराशि से उन्होंने यह सैलून खोला है। रामेश्वर का कहना है कि पहले उनके पास कभी-कभी काम आता था। वह लोगों के घर-घर जाकर कटिंग करते थे परंतु इसमें उन्हें अच्छा लाभ नहीं मिलता था और काम भी कभी-कभी ही मिलता था वह आजीविका के लिए किसी स्थाई रोजगार की तलाश में थे।
      रामेश्वर ने बताया कि वह अपनी दुकान खोलना चाहते थे जिसके लिए कुछ धन राशि की भी जरूरत थी तब उन्होंने आजीविका मिशन में जाकर संपर्क किया और किसी रोजगार के लिए आर्थिक सहायता की मांग की। जहां से उन्हें मुख्यमंत्री आर्थिक कल्याण योजना की जानकारी मिली। उन्होंने योजना के तहत आर्थिक लाभ लेने के लिए आवेदन कर दिया और कुछ समय में बैंक ऑफ इंडिया से उन्हें 50 हजार रुपए लोन के रूप में मिल गए। अब उन्होंने अपनी स्वयं की सैलून खोली है जिससे उन्हें अब घर-घर जाकर मजदूरी नहीं करना पड़ती। लोग कटिंग के लिए उनकी दुकान पर आते हैं। इससे उन्हें आजीविका का एक स्थाई साधन भी मिल गया है।     


 


No comments:

Post a Comment