Friday, February 14, 2020

डीएम को एक वर्ष का विस्तार

दैनिक अयोध्या टाइम्स संवाददाता,रामपुर-जिलाधिकारी आंजनेय कुमार सिंह अब 15 फरवरी 2020 तक उत्तर प्रदेश सरकार की सेवा में रह सकेंगे। केंद्र सरकार ने उनकी इंटर कैडर प्रतिनियुक्ति की अवधि एक वर्ष के लिए बढ़ा दी है।वर्ष 2005 बैच के आईएएस आंजनेय कुमार सिंह सिक्किम कैडर के हैं। इस समय प्रति नियुक्ति पर वह यूपी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इंटर कैडर प्रतिनियुक्ति की पांच वर्ष की अवधि आगामी 15 फरवरी 2020 को समाप्त हो रही थी। प्रदेश सरकार ने उनकी रामपुर के जिलाधिकारी पद पर तैनाती कर रखी है। केंद्र सरकार का यह आदेश प्राप्त हो जाने के बाद वह रामपुर के डीएम बने रहेंगे। डीएम के रूप में उनके कार्यकाल के दौरान ही सपा सांसद एवं पूर्व मंत्री आजम खां पर रामपुर में दर्जनों मुकदमे दर्ज हुए। इस कारण सांसद आजम खां भी उन पर आरोप लगाते रहे हैं।

No comments:

Post a Comment