Friday, February 14, 2020

चीन में वुहान शहर मैं रामपुर का एक परिवार अभी भी फंसा 

दैनिक अयोध्या टाइम्स संवाददाता,रामपुर-चीन में कोरोना वायरस की चपेट में आने के बाद से जहां हजारों लोगों की मौत हो चुकी है और हजारों इसकी चपेट में हैं। वहीं, चीन में दूसरे देशों के रहने वाले नागरिक वहां से निकलने का भरसक प्रयास कर रहे हैं। रामपुर के करीब 46 लोग देश वापस लौट चुके हैं। जबकि चीन के वुहान शहर में रामपुर का एक परिवार अभी भी फंसा है। इस परिवार ने सोशल मीडिया के जरिये भारत सरकार से मदद की गुहार लगाई है।बता दें रामपुर सिविल लाइंस थाना क्षेत्र केे मोहल्ला शिवापुरम की रहने वाली नेहा यादव की शादी करीब डेढ़ वर्ष पूर्व आशीष यादव के साथ हुई थी। आशीष यादव चीन के वुहान शहर में प्रोफेसर हैं। बताया जा रहा है कि शादी के बाद नेहा पति आशीष के साथ चीन चली गई थी। तब से नेहा आशीष के साथ बुहान में रह रही है। पिछले कुछ दिनों से वुहान में कोरोना वायरस का कहर लोगों पर टूट रहा है। यही वजह है कि रामपुर के रहने वाले करीब 46 लोग चीन से भारत लौट चुके हैं, लेकिन आशीष का परिवार अभी भी वुहान में फंसा है।आशीष व नेहा ने हाल ही में परिवार के लोगों को आपबीती सुनाई और उसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया जरिये अधिकारियों से मदद की गुहार लगाई, लेकिन वहां उनकी सुनने वाला कोई नहीं है। अब नेहा के परिजनों ने केंद्रीय विदेश मंत्रालय से मदद की गुहार लगाई है। परिवार ने बेटी-दामाद को बुहान से स्वदेश लाने की मांग की है।

 

No comments:

Post a Comment