Saturday, January 18, 2020

सेना में भर्ती होने प्रतिदिन 3 से 4 हजार अभ्यर्थी पहुँच रहे हैं फिजिकल कॉलेज














     शिवपुरी शहर के फिजिकल कॉलेज ग्राउंड पर आर्मी भर्ती चल रही है। भर्ती में प्रतिदिन 3 से 4 हजार अभ्यर्थी शामिल होने पहुंच रहे हैं। जिनमें से कुछ सैकड़ा अभ्यर्थी शारीरिक मापदंडों पर खरा उतरकर व दौड़ पास कर अगले चरण में  अपनी जगह बनाने में कामयाब हो पाते हैं। यह भर्ती  21 जनवरी  तक चलेगी।
   आर्मी भर्ती निदेशक कर्नल एसएस नेगी ने बताया कि सेना भर्ती में शनिवार को 3 हजार 881अभ्यर्थी शामिल होने आए। जिनमे से 275 उम्मीदवारों ने निर्धारित समय मे दौड़ निकाली।
    जिले में प्रतिदिन हजारों की संख्या में युवा भर्ती देखने आ रहे हैं। फिजिकल कॉलेज मैदान पर हो रही भर्ती में अभी तक तक लगभग40 हजार से अधिक युवा नौकरी और देश सेवा के लिए अपनी किस्मत आजमा चुके हैं। हजारों की संख्या में से निर्धारित समय में दौड़ पास करके कुछ सैकड़ा प्रतिभागी ही आगे बढ़ने में सफल हो रहे हैं।




 

 



 



No comments:

Post a Comment