Sunday, January 19, 2020

मिशन मानव रक्षक सेवा कार्य योजना (MRSKY) के तहत रक्षक जन सेवा समिति ने गरीबों के किये बस्त्र बितरण

 दैनिक अयोध्या टाइम्स अभिमन्यु शुक्ला जिला ब्यूरो औरैया
रक्षक जन सेवा समिति के कार्यकर्ताओं ने हर बर्ष की भांति मकर-संक्रांति के अवसर पर इस बार भी संस्था ने किया बच्चों के बीच वस्त्र वितरण।
 इस दौरान संस्था के अध्यक्ष एडवोकेट सागर शुक्ला ने कहा कि जरूरतमंद बच्चों के बीच इस कार्यक्रम के आयोजन का मकसद सिर्फ उनके बीच खुशी बांटना है। बच्चों की आंखों में खुशी देखने से मन प्रफुल्लित हो जाता है। खासकर वस्त्र मिलने से बच्चों में अजीब सी खुशी देखने को मिलती है। जिससे मन तृप्त हो जाता है। इसलिए हमेशा संगठन के तत्वावधान में कुछ ना कुछ कार्यक्रम का आयोजन होता रहता है। संगठन के सूचना प्रसारण मंत्री ने कहा कि बच्चों की उत्सुकता देखकर दिल को सुकून मिलता है। अंदर से एक अजीब सी खुशी मिल जाती है। संस्था के  सदस्य शिवम यादव  ने कहा कि बच्चे भगवान के रूप होते हैं।और हम लोंगो को मिलकर संगठन का साथ देना चाहिेए। इस मौके पर संगठन के अध्यक्ष,महासचिव,कोषाध्यक्ष आदि लोगों का सहयोग रहा।


No comments:

Post a Comment