Sunday, January 19, 2020

 5 फरवरी को उ0प्र0मा0 शिक्षणेत्तर संयुक्त संघर्ष मोर्चा द्वारा विशाल धरना प्रदर्शन

कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षणेत्तर संयुक्त संघर्ष मोर्चा के संयोजन हरिश्चंद्र दीक्षित ने बतायाकि आगामी 5 फरवरी को नवीन मार्केट स्थित
शिक्षक पार्क में शिक्षक-शिक्षकाओं, शिक्षणेततर कर्मचारियों की ज्वलंत समस्याओं को लेकर लेकर धरना दिया जायेगा। उन्होने कहा कि इन सभी की समस्याओं
 के समाधान के लिए जनपद में मंडल स्तर तथा शासन स्तर से समाधानकराने है और इसी लिए इस मोर्चे का गठन किया गया है।
             उन्होने बताया कि प्रथम चरण में नवीन मार्केट के शिक्षक पार्क में आगामी 5 फरवरी को धरना व प्रदर्शन किया जायेगा तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री
व उप मुख्यमंत्री डा0 दिनेश शर्मा को जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन दिया जायेगा। उन्होने अवाहन करते हुए कहा कि सभी कलमबंद हडताल कर धरने में
शामिल हो।
इन समस्याओं पर होगा धरना-
Û चयन बोर्ड की धारा 21 को पूर्ववत बनाये रखना।
Û टास्क फोर्स के कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ देना।
Û शिक्षक शिक्षिकाओं एवं कर्मचारियों को सरप्लस घोषित करने की कार्यवाही समाप्त करना।
Û अप्रैल 2005 या उसके बाद के नियुक्त शिक्षक कर्मवित्तविहीन शिक्षकों को राजकीय कोष से न्यूनतम 15 हजार मानदेय का भुगतान कराना।
Û विषय विशेषज्ञों को उनकी पुरानी सेवाओं का लाभ प्रदान कराना।
Û जनपद, मंडल तथा निदेशालय स्तर पर लंबित अवशेष देयको का भुगतान अविलंब कराना।
Û शिक्षा सत्र जुलाई से जून तक परिवर्तित कराना।
Ûजनपर के शिक्षक कर्मचारियों की समस्याओं को मोर्चा और जिला विधायल निरीक्षक के मध्य सम्पन्न हुई वार्ता के निष्कर्षो को लागू कराना।
Û तदर्थ प्रधानाचार्य का विनियमितीकरण कराना है।


No comments:

Post a Comment